मुख्यमंत्री ने अमर जननायक बिरसामुण्डा की जयंती पर उन्हें नमन किया – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

मुख्यमंत्री ने अमर जननायक बिरसामुण्डा की जयंती पर उन्हें नमन किया

 

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने महान आदिवासी जननेता और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवम्बर पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि बिरसा मुण्डा जी ने आदिवासी समुदाय को जल, जंगल, जमीन के बारे में जागरूक किया और उन्हें अपने हक की लड़ाई लड़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने तत्कालीन ब्रिटिश साम्राज्य की नीतियों का विरोध किया और आदिवासियों के सामाजिक-आर्थिक उन्नति के लिए जीवन भर काम किया। वे वास्तव में एक जननायक थे।  आदिवासी समुदाय उन्हें भगवान की तरह पूजता है। उनके क्रांतिकारी विचार और देश प्रेम की भावना आज भी लोगों को प्रेरित करती है।

Related Articles

Back to top button