मनोरंजन

मुंबई पहली बार चेज कर जीती, 160 से कम रन बनाकर फाइनल हारने वाली दिल्ली पहली टीम

मुंबई इंडियंस ने 5वीं बार IPL का खिताब जीता। वह सबसे ज्यादा बार टूर्नामेंट जीतने वाली टीम बन गई। रोहित की टीम ने पहली बार फाइनल में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराया। इस हार से दिल्ली के साथ एक अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया। दिल्ली फाइनल में 160 से कम रन बनाकर हारने वाली पहली टीम बन गई।

उधर, 6 बार खिताबी मुकाबले में पहुंची रोहित की टीम पहली बार लक्ष्य का पीछा करके जीती है। इससे पहले 2010 के फाइनल में भी मुंबई ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेज किया था, पर यह मुकाबला वह हार गई थी।

8 गेंदे बाकी रहते मुंबई ने जीता मुकाबला

इससे पहले, दुबई के मैदान पर दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 157 रन का टारगेट दिया था। इसके जवाब में मुंबई ने 18.4 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 157 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। टीम के लिए रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 51 बॉल में 68 और ईशान किशन ने 19 बॉल में 33 रन बनाए।

मुंबई 3 बार फाइनल में 160 से कम रन का टारगेट देकर जीती

IPL के 12 सीजन में 4 टीमों ने फाइनल में 160 से कम का स्कोर बनाया और चैम्पियन बनीं। 3 बार मुंबई ने ऐसा किया। उसने 2019 में चेन्नई, 2017 में पुणे सुपरजाइएंट्स और 2013 में चेन्नई के खिलाफ 160 से कम का टारगेट डिफेंड किया। एक बार 2009 में डेक्कन चार्जर्स ने बेंगलुरु के खिलाफ 160 रन से कम का स्कोर बनाकर खिताब जीता था।

आर्चर को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना
ट्रेंट बोल्ट को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 4 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं, राजस्थान रॉयल्स के जोफ्रा आर्चर को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्होंने 14 मैच में 20 विकेट लिए और 113 रन भी बनाए।

राहुल को ऑरेंज और रबाडा को पर्पल कैप
किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल ने 14 मैच में सबसे ज्यादा 670 रन बनाते हुए ऑरेंज कैप अपने नाम की। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने पर्पल कैप जीती। उन्होंने सीजन में 17 मैच खेले, जिसमें सबसे ज्यादा 30 विकेट लिए।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button