देश
मिड-डे मील खाना खाने के बाद दर्जनों छात्र हुए बीमार, जाने पूरा मामला

Telngana News: तेलंगाना के नारायणपेट जिले के मगनूर मंडल केंद्र में जिला परिषद हाई स्कूल के लगभग 50 छात्र सोमवार को मिड-डे मील खाने के बाद बीमार पड़ गए।
मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मामले का संज्ञान लिया
छात्रों ने दावा किया है कि मिड-डे मील में बिना पका चावल परोसा गया, जिसे खाने के बाद छात्र मतली और उल्टी लगने से स्कूल की बेंचों पर बेहोश हो गए। आनन फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मामले का संज्ञान लिया और जांच के आदेश दिए।



