देश
मिजोरम में पूर्ण बहुमत के साथ जेडपीएम बनाने जा रही सरकार

Mizoram Assembly Election Result Updates: मिजोरम विधानसभा चुनाव के परिणाम आज जारी हो गए है। जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) ने 40 में से 27 सीटों पर जीत दर्ज की। अलावा इसके सत्ताधारी मिजो नेशनल फ्रंट 10 सीटों पर सिमट गई। भाजपा के खाते में 2 सीटें और कांग्रेस को सिर्फ 1 सीट पर ही संतुष्ट होना पड़ा। जेडपीएम के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार लालदुहोमा ने कहा, ‘मैं कल या परसों राज्यपाल से मिलूंगा। नई सरकार का शपथ ग्रहण इसी महीने में होगा



