मार्केट में खलबली मचाने जल्द आ रही Royal Enfield की नई एडवेंचर बाइक – RGH NEWS
टेक्नोलोजी

मार्केट में खलबली मचाने जल्द आ रही Royal Enfield की नई एडवेंचर बाइक

नई दिल्लीः Royal Enfield बहुत जल्द भारत में कई नई मोटरसाइकिल लॉन्च करने वाली है, लेकिन इनमें से एक भी इसी साल लॉन्च नहीं होगी. कंपनी की आगामी बाइक लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है जो रॉयल एनफील्ड Himalayan एडवेंचर मोटरसाइकिल का किफायती वर्जन है. हिंदुस्तान टाइम्स ऑटो की एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस मोटरसाइकिल को भारतीय बाजार में फरवरी 2022 में लॉन्च किया जाएगा. नई मोटरसाइकिल का नाम स्क्रैम 411 (Scram) होगा, लेकिन अबतक इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है.

Scram 411 मौजूदा रॉयल एनफील्ड हिमालयन जैसी

रॉयल एनफील्ड साल 2022 के लिए अपनी मोटरसाइकिल के लॉन्च की शुरुआत स्क्रैम 411 से करने वाली है. बाइक के स्टाइल और डिजाइन की जानकारी पहले ही इंटरनेट पर सामने आ चुकी है और कुल-मिलाकर बाइक मौजूदा रॉयल एनफील्ड हिमालयन जैसी ही होगी. जहां हिमालयन पूरी तरह ऑफ-रोड के लिए तैयार की गई मोटरसाइकिल है, वहीं स्क्रैम 411 को कंपनी ने सड़क पर चलाने के हिसाब से भी बनाया है और इसे ऑफ-रोडिंग के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

 

कीमत को काफी आकर्षक रखा जाएगा

रॉयल एनफील्ड हिमालयन के मुकाबले नई स्क्रैम 411 सस्ती होगी. हिमालयन के अगले हिस्से में लंबी विंडस्क्रीन, दो हिस्सों में बंटी सीट, लगेज रैक, बड़े आकार का अगला पहिया और एडवेंचर बाइक वाले कई अन्य पुर्जे दिए गए हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button