महेंद्र सिंह धोनी ने बना दिया इन 3 खिलाड़ियों का करियर – RGH NEWS
खेल

महेंद्र सिंह धोनी ने बना दिया इन 3 खिलाड़ियों का करियर

स्पोर्ट्स में किसी खिलाड़ी के एक दिन के प्रदर्शन पर लंबे समय की मेहनत होती है। साथ ही टीम के कप्तान की भूमिका भी बहुत मायने रखती है। आज हम आपको भारतीय टीम के उन तीन खिलाड़ियों के विषय में बताने जा रहे हैं जिन्हे महेंद्र सिंह धोनी ने पहले विश्वास करके टीम में स्थान दिया, फिर विराट कोहली ने सहारा दिया। अब ये खिलाड़ी भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी कहे जाते हैं।

रविंद्र जडेजा

भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी ‘सर रवींद्र जडेजा’ ने 2009 में भारतीय क्रिकेट में अपनी जगह बनाई थी। जिसके बाद 2013 में उन्हे तीनों फॉर्मेट खेलने का मौका मिला। लेकिन स्पिन गेंदबाज और विकेट के पीछे माही के दिमाग से रविंद्र जडेजा आगे बढ़ते गए। सीएसके के साथ रविंद्र जडेजा पर महेंद्र सिंह धोनी की सोहबत का असर दिखने लगा। साथ ही अपनी मेहनत से रविंद्र जडेजा ने ये मुकाम हासिल कर लिया है कि CSK फ्रेंचाइजी ने महेंद्र सिंह धोनी से ज्यादा रकम के साथ रविंद्र जडेजा को रिटेन किया है। रविंद्र जडेजा ने कई बार इंटरव्यू ने अपने प्रदर्शन का क्रेडिट कप्तान धोनी को दिया है।

रविचंद्रन अश्विन

रविचंद्रन अश्विन आज भारतीय टीम के टेस्ट फॉर्मेट का एक अभिन्न अंग है। पिछले 10 साल से 24.38 की औसत से 430 टेस्ट विकेट हासिल किए है। साथ ही वो आईपीएल में सीएसके का हिस्सा रह चुके है। मैदान पर कई बार रविचंद्रन अश्विन कर महेंद्र सिंह धोनी के बीच के तालमेल को देखा गया है.

 

हार्दिक पांड्या

ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या महेंद्र सिंह धोनी को अपने जीवन का बहुत बड़ा क्रेडिट देते है। हर खास मौके पर हार्दिक पांड्या अपने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के उन पर भरोसे की बात कहते सुने गए हैं। इसी के साथ हाल ही में हार्दिक पांड्या ने कहा कि उनके क्रिकेट में पहले ओवर में 19 रन पड़ जाने के बाद उन्हे लगा था कि ये उनके जीवन का पहला और अंतिम ओवर था। लेकिन फिर कैप्टन धोनी ने हार्दिक पांड्या को दोबारा मौका दिया और फिर हार्दिक ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा। हार्दिक पांड्या महेंद्र सिंह धोनी को अपना सबसे बड़ा सपोर्ट मानते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button