महेंद्र सिंह धोनी छोड़ सकते हैं CSK की कप्तानी

आईपीएल 2022 (IPL 2022) से जुड़ी इन दिनों एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक कहा जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान Mahendra Singh Dhoni जल्द ही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी छोड़ सकते हैं। फिलहाल Dhoni या किसी और ने CSK की तरफ से ऐसा कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
Ravindra Jadeja हो सकते हैं नए कप्तान
यदि ऐसा होता है तो अब बड़ा सवाल ये है कि MS Dhoni के बाद अगला चेन्नई का कप्तान कौन होगा। सोशल मीडिया पर अटकलें लग रही हैं कि CSK का अगला और नया कप्तान Ravindra Jadeja होंगे। नए कप्तान के तौर पर नंबर एक विकल्प जडेजा ही हैं।
जडेजा को जहां फ्रेंचाइजी ने 16 करोड़ रुपए में रिटने किया है, तो वहीं MS Dhoni को सिर्फ 12 करोड़ रुपए में टीम में बरकरार रखा गया है। MS Dhoni इन सब बातों को अच्छी तरह समझते हैं शायद इसलिए वह सही समय पर कप्तानी जडेजा को सौंप देना चाहते हैं।
IPL 2021 में MS Dhoni बल्ले से काफी संघर्ष करते हुए नजर आए थे, जिसके लेकर उनकी काफी आलोचना भी हुई थी। ऐसे में माना जा रहा है कि MS Dhoni बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं शायद इसलिए वे कप्तानी का बोझ सिर से उतारना चाहते हैं।



