महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा नहीं ये दिग्गज है IPL का सबसे सफल कप्तान

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) दुनिया भर में सबसे रोमांचक क्रिकेट टूर्नामेंट में से एक है। भारत में सभी पेशेवर खेल लीगों में इसकी दर्शकों की संख्या सबसे अधिक है। क्रिकेट में यदि कोई कप्तान अपनी टीम को सफलता नहीं दिला पाता है, तो वह फ्रैंचाइजी जल्दी ही बाहर हो जाती है। IPL में कई कप्तान ऐसे हैं जो लंबे समय से एक ही फ्रैंचाइजी के लिए कप्तानी करते आ रहे हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी अगुआई में टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। खुद कप्तान भी आगे बढ़कर बेहतर प्रदर्शन कर टीम को प्रेरित कर रहे हैं। आइए जानते हैं आईपीएल इतिहास के सबसे सफल 5 कप्तानों के बारे में।
5.गौतम गंभीर
गंभीर आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ कप्तान में से एक है क्योंकि वह अपनी टीम को कई IPL खिताबों तक पहुंचाने वाले सिर्फ तीन कप्तानों में से एक है। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपने करियर की शुरुआत दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ की, जहां उन्होंने कप्तान के रूप में एक सहित तीन सीज़न बिताए।
4.सचिन तेंदुलकर
IPL में मुंबई इंडियंस (MI) के मुकाबले नेशनल टीम के लिए बतौर कप्तान सचिन तेंदुलकर ज्यादा सफल नहीं हुए। सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में मुंबई को साल 2010 में फाइनल में एंट्री मिली थी जहां चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
3.रोहित शर्मा
वर्ल्ड क्रिकेट में हिटमैन के नाम से अपना पहचान बना चुके मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की अगुआई में उनकी फ्रेंचाइजी ने रिकॉर्ड 5 बार खिताब अपने नाम किया है। रोहित शर्मा पिछले 8 साल से मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं।
2.महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने साल 2008 से लेकर अब तक एक ही टीम के लिए कप्तानी कर रहे हैं। धोनी की कप्तानी में चेन्नै सुपरकिंग्स ने चार बार खिताब (2010, 2011, 2018, 2021) जीते हैं।
1. शेन वार्न
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिन गेंदबाज शेन वार्न ने अपना नाम IPL के इतिहास में दर्ज कराया जब उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग के उद्घाटन संस्करण में राजस्थान रॉयल्स को अपनी कप्तानी में आईपीएल की ट्रॉफी जितवाई।


