कोरबा

महिला ने 6 माह की बच्ची को नदी में फेंकने के बाद खुद भी आग लगाई….

 

  • चांपा क्षेत्र के बिरगहनी चौक में देर रात घटना, पारिवारिक विवाद में घटना की आशंका

छत्तीसगढ़ के जांजगीर में रविवार देर रात एक महिला ने 6 माह की बच्ची को नदी में फेंक दिया और फिर घर आकर खुद को भी आग लगा ली। महिला को 70 फीसदी से ज्यादा जली हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, बच्ची की तलाश की जा रही है। घटना चांपा थाना क्षेत्र के बिरगहनी चौक की है।

जानकारी के मुताबिक, गेमन पुल के पहले बिरगहनी चौक के पास रोहिणी बाई का मायका है। पति से विवाद होने के चलते करीब 8 दिन पहले वह अपनी 6 माह की बेटी के साथ मायके में रहने के लिए आ गई थी। बताया जा रहा है कि रात करीब 11 बजे किरन ने अपनी बेटी को हसदेव नदी के घाट पर जाकर नदी में फेंक दिया।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button