टेक्नोलोजी

Realme का 5000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन हुआ महँगा,अब इतना करना होगा खर्च

रियलमी (Realme) ने फिर से अपने एंट्री लेवल स्मार्टफोन रियलमी C11 2021 (Realme C11 (2021) की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है. अब ग्राहक इस फोन को 7,499 रुपये के शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं, जो कि इसके 2GB+32GB स्टोरेज की कीमत है. वहीं इसके 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट को ग्राहक 8,999 रुपये में घर ला सकते हैं. जानकारी के लिए बता दें कि इस फोन को जून में इसी साल लॉन्च किया गया था, जिसकी शुरुआती कीमत 6,999 रुपये और 8,499 रुपये रखी गई थी.

ध्यान देने वाली बात ये है कि इसी साल अगस्त में भी फोन के दाम बढ़ा दिए गए थे और इसके 2जीबी मॉडल को 7,299 रुपये और 4जीबी मॉडल को 8,799 रुपये कर दिया गया था.

लेटेस्ट प्राइज़ हाइक के बाद रियलमी C11 2021 अब 200 रुपये और भी महंगा हो गया है. टोटल महंगे होने की बात करें तो लॉन्च के बाद इसे 500 रुपये का प्राइज़ हाइक मिला है. फोन की नई कीमत कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट पर देखी जा सकती है.

रियलमी C11 2021 में 6.5 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोलूशन 720×1600 पिक्सल का है. डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है. रियलमी C11 (2021) में एंड्रॉयड 11 पर बेस्ड Realme UI 2.0 पर काम करता है. इस फोन में Unisoc SC9863 प्रोसेसर दिया गया है. ग्राहक रियलमी C11 (2021) को कूल ब्लू और कूल ग्रे कलर में खरीद सकते हैं.

 

Realme C11 (2021) का कैमरा…
कैमरे के तौर पर रियलमी C11 2021 में 8 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है. वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है. जैसा कि देखा जा सकता है इस फोन का कैमरा पिछले रियलमी C11 की तरह ही है.

पावर के लिए रियलमी C11 (2021) में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि ये 48 घंटे के स्टैंडबाय के साथ आएगी. साथ ही ये 10W की चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button