देश

महंगाई भत्ते मे 9 फीसदी वृद्धि का आदेश जारी, 2 किस्तों में होगा एरियर का भुगतान

Employees DA Hike: जहां एक तरफ केंद्र सरकार कर्मचारियों को हेली से पहले बड़ा तोहफा दे सकती है तो वहीं दूसरी और राज्य सरकार ने कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) में 9 फीसदी की वृद्धि की है। इस महंगाई भत्ते का साभ करीब साढ़े 4 लाख कर्मचारियों को मिलेगा।

साढ़े 4 लाख कर्मचारियों को होगा लाभ

बता दें कि जम्मू कश्मीर के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में वृद्धि की गई है। इसके साथ ही सरकारी कर्मचारी पेंशनर्स और पारिवारिक पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते को 9 फीसद की दर से बढ़ाया गया है। छठे वेतन आयोग के तहत वेतन प्राप्त कर रहे कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 9 फीसद की वृद्धि की गई है जबकि पांचवें वेतन आयोग के तहत वेतन ले रहे कर्मचारियों के डीए में 15 फीसद की बढ़ोतरी देखी जाएगी।

वृद्धि की दर 1 जुलाई 2022 से प्रभावी

इतना ही नहीं कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में वृद्धि की दर 1 जुलाई 2022 से प्रभावी होगी। जिसके साथ ही उन्हें एरियर का भुगतान किया जाएगा। कर्मचारियों को 7 महीने के एरियर का भुगतान दो किस्तों में किया जाएगा। वित्त विभाग द्वारा इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेश के तहत 6वें केंद्रीय वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों के मूल वेतन को 203 फीसद से बढ़ाकर 212 फीसद किया गया है। इसमें 9 फीसद की वृद्धि की गई है। इसके साथ ही जुलाई 2022 से लेकर जनवरी 2023 तक के एरियर का भुगतान दो किस्तों भी किया जाएगा। जिसकी पहली किस्त फरवरी 2023 जबकि दूसरी किस्त मार्च 2023 में मासिक वेतन के साथ नकद में भुगतान की जाएगी।

दो किस्तों में होगा एरियर का भुगतान

Employees DA Hike: 5वी केंद्रीय वेतन आयोग के तहत शासन के कर्मचारियों को DA में 15 फीसद की वृद्धि का लाभ दिया गया। उनकी मौजूदा मूल वेतन 381% को संशोधित कर 396% कर दिया गया है। 1 जुलाई 2022 से इसे प्रभावित किया गया है। ऐसे में दो समान किस्तों में फरवरी और मार्च 2023 के मासिक वेतन के साथ एरियर का भुगतान किया जाएगा। वहीं महंगाई भत्ते में हुई इस वृद्धि से कर्मचारियों के खाते में 20 से 25 हजार रुपए तक बढ़ने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही एरियर की राशि मिलने से उनके खाते में 40 हजार रूपए तक की वृद्धि हो सकती है।

Related Articles

Back to top button