पहले टेस्ट मैच के लिए ये होगी भारत की Playing 11

IND vs AUS:भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला कल यानी 9 फरवरी से नागपुर में शुरू हो रहा है. भारतीय टीम ने नागपुर में स्पिनरों के लिए मददगार पिच (रैंक टर्नर) बनाने के लिए कहा है. ऐसे में पहले टेस्ट मैच में स्पिन गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिलेगा. ऑस्ट्रेलिया ने साल 2004 के बाद से भारत में टेस्ट सीरीज नहीं जीती है. दोनों देशों के बीच भारतीय धरती पर टेस्ट सीरीज पूरे 6 साल बाद खेली जा रही है. आखिरी बार भारत में साल 2017 में खेली गई चार मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से मात दी थी. आइए एक नजर डालते हैं कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में कप्तान रोहित शर्मा कौन सी प्लेइंग इलेवन उतारेंगे.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में केएल राहुल के साथ विस्फोटक ओपनर और कप्तान रोहित शर्मा टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करने उतरेंगे. भारत की धरती पर रोहित शर्मा बेहद खतरनाक साबित होते हैं. ऐसे में वह पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोहरा शतक जड़ने का भी दम रखते हैं. रोहित शर्मा और केएल राहुल की ओपनिंग जोड़ी ऑस्ट्रेलिया के लिए पहले टेस्ट मैच में काल बन जाएगी.
भारतीय टीम का मिडिल ऑर्डर
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिलने वाली नागपुर की पिच बहुत हद तक स्पिनरों को मदद करेगी, ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा प्लेइंग इलेवन में अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन दोनों को ही शामिल कर सकते हैं. अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी टीम इंडिया को मजबूती देंगे. अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन के साथ जब रवींद्र जडेजा भी स्पिन गेंदबाजी करेंगे तो ये तीनों ही घातक स्पिनर्स ऑस्ट्रेलिया की टीम को तहस-नहस कर देंगे. कप्तान रोहित शर्मा ऐसे में प्लेइंग इलेवन से चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को कुर्बान कर देंगे, क्योंकि फिर कुलदीप यादव के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बचती.
Read more:CBSE बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड किया जारी, ऐसे करें डाउनलोड
भारत की Playing 11
IND vs AUS:रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा, केएस भरत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज.



