CBSE बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड किया जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Admit card issued for CBSE board 10th and 12th exam : दिल्ली :10वीं और 12वीं परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर । हाल ही में सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने परीक्षा में शामिल होने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया है वे सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर विजिट कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से शुरू
देश भर में CBSE बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होने जा रही है। इसके लेकर आज सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने एडमिट कार्ड जारी कर दिए है। बता दें कि 10वीं और 12वीं बोर्ड के प्रैक्टिकल पहले ही हो चुके है। तो वही अब बोर्ड परीक्षा की शुरुआत होने जा रही है। यह परीक्षा 15 फरवरी से से शुरू होकर 21 मार्च को समाप्त हो जाएगी। हालांकि ये टाईमटेबल 10वीं कक्षा की है।
Read more:Raigarh News: वादे पूरे नहीं होने पर रायगढ़ एनर्जी के खिलाफ बेमियादी हड़ताल शुरू
12वीं की परीक्षा 5 अप्रैल को समाप्त होगी
CBSE Board 2023 Admit Card ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
स्टेप 1- बोर्ड एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर विजिट करें।
स्टेप 2- दूसरे चरण में वेबसाइट पर जाने के बाद होमपेज पर स्कूल लॉगिन पेज पर क्लिक करें।
स्टेप 3- लिंक पर क्लिक करने के बाद यूजर आईडी और सिक्योरिटी पिन समेत अन्य जरूरी डिटेल दर्ज करें।
स्टेप 4- उसके बाद सबमिट कर दें।
स्टेप 5- सबमिट करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
स्टेप 6- अंत में इसे चेक कर लें और भविष्य के इस्तेमाल के लिए एक हार्ड कॉपी भी रख लें।



