मसाज पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट, युवत‍ियों को नशे का इंजेक्‍शन देकर चल रहा था धंधा – RGH NEWS
देश

मसाज पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट, युवत‍ियों को नशे का इंजेक्‍शन देकर चल रहा था धंधा

RGHNEWS 4फरवरी2022,लखनऊ यूपी पुलिस ने सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस की छापेमार कार्रवाई में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं  बंधक बनाए लड़कियों को छुड़ा लिया गया है। मौके से पुलिस ने ड्रग्स और तमाम तरह की नशे की गोलियां बरामद की है।जानकारी के अनुसार पीकेजी मसाज पार्लर में युवतियों को नशे का इंजेक्शन देकर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि कई लड़कियों का गोमती नगर विरामखंड-2 स्थित एक मकान में बंधक रखा गया था। जहां पर सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था। वहीं आरोपियों के चंगुल से बचकर निकली युवती थाना पहुंचकर पुलिस को इसकी जानकारी दी।जिसके बाद टीम ने छापामार कार्रवाई की। पुलिस ने छापेमारी कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर किया है। बताया जा रहा है कि नशीली दवा देकर सेक्स रैकेट संचालक अपनी लग्जरी गाड़ियों से लड़कियों को कस्टमर के पास लेकर जाते थे। अगर कोई युवती भागने का प्रयास करती थी, तो उसे नशे का इंजेक्शन दिया जाता है।गोमती नगर विरामखंड-2 स्थित एक मकान में दबिश के दौरान पुलिस ने बंधक 8 युवतियों को छुड़ाया है। मौके से नशे की गोलियां समेत कई आपत्तिजनक सामान मिला है। पुलिस केस दर्ज कर युवतियों से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button