मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली पुलिस ने नोरा फतेही से की पूछताछ – RGH NEWS
मनोरंजन

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली पुलिस ने नोरा फतेही से की पूछताछ

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली पुलिस ने नोरा फतेही से की पूछताछ

ठग सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ 200 करोड़ रुपए की रंगदारी के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही से फिर पूछताछ की गई। दिल्ली पुलिस की ईओडब्ल्यू ने 2 सितंबर को एक्ट्रेस से जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ की। इस दौरान नोरा फतेही से सुकेश से मिले तोहफे के संबंध में 50 से ज्यादा सवाल पूछे गए।

दिल्ली पुलिस की EOW (आर्थिक अपराध शाखा) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले को लेकर एक्ट्रेस व डांसर नोरा फतेही से कल करीब 50 सवालों पर पूछताछ की. दिल्ली पुलिस की EOW के स्पेशल सीपी ने कहा, हमने नोरा फतेही कोकल बुलाया था. सुकेश द्वारा जेल से संचालित किए जा रहे क्राइम सिंडिकेट से जुड़े पात्रों से पूछताछ कर मामले को मजबूत करने के लिए ऐसा किया गया. उनसे लगभग 6 घंटे तक पूछताछ की गई

Asia Cup 2022: पाकिस्तान के सामने 38 रन पर ढेर हॉन्गकॉन्ग

जो सवाल पूछे गए उनमें- क्या गिफ्ट मिले, किससे बात की, कहां मिले, आदि। पूछताछ के दौरान नोरा सहयोग कर रही थी। उसने कहा कि उसका जैकलीन फर्नांडीज से कोई संबंध नहीं है और वे दोनों सुकेश चंद्रशेखर से अलग-अलग बात कर रहे थे।

इसके अलावा नोरा ने दावा किया कि सुकेश की पत्नी उसे अक्सर फोन करती थी। साथ ही एक्ट्रेस ने कहा कि उसे सुकेश की आपराधिक पृष्ठभूमि की जानकारी नहीं थी। नोरा ने कहा कि उसकी पत्नी ने नेल आर्ट फंक्शन के लिए उससे बात की और फिर अक्सर उसे फोन किया। उन्होंने उसे एक बीएमडब्ल्यू और अन्य उपहार में दिए।

shortlist

Related Articles

Back to top button