अन्य खबर

मंदिर के दान पेटी से रूपये चोरी करने वाले युवक को जुटमिल पुलिस ने पकड़ा

रायगढ़। (RGH NEWS ) के दरम्यानी रात में पुलिस चौकी जूटमिल अन्तर्गत सोनुमुडा काली मंदिर का ताला तोडकर मंदिर के अंदर रखे दान पेटी के ताला को तोडकर अज्ञात चोर द्वारा दान पेटी में रखे रूपये करीबन 1550 रूपये को चोरी कर ले गया था । चोरी के संबंध में मंदिर समिति के सदस्य श्री के0 विजय चैत कुमार स्व0 श्री के0 गनपति निवासी सोनुमुडा वार्ड क्र0 37 द्वारा पुलिस चौकी जुटमिल में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 612/19 धारा 457, 380 भादंवि दर्ज कर विवेचना में लिया गया । विवेचना दरम्यान मुखबिर सूचना पर आरोपी विक्की उर्फ जितेन्द्र चौहान पिता सुरेश चौहान उम्र 29 वर्ष सा. सोनूमुड़ा काली मंदिर के पास चौकी जूटमिल को गिरफ्तार किया गया है जिसके पास से चोरी की मशरूका नगदी 700 रूपये जप्त कर आरोपी को रिमांड पर भेजा गया है

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button