मंत्री उमेश पटेल हर पंचायतों में मुक्तिधाम बनाने का निर्णय लिया – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

मंत्री उमेश पटेल हर पंचायतों में मुक्तिधाम बनाने का निर्णय लिया

छाल। उच्च शिक्षा कौसल विकास खेल युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने कहा कि लोगो की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए मनरेगा मद से मुक्तिधाम बनाने का निर्णय लिया । ग्रामवासियो की बहुत दिनों से मुक्तिधाम बनाने की मांग चल रही थी ग्रामीणों को गर्मी ,सर्दी,बरसात के दिनों में अंतिम संस्कार करने में दित आती थी इन समस्याओं को देखते हुए मनरेगा मद से ग्राम पंचायतों में आवश्यकता अनुसार मुक्तिधाम बनाया जाएगा ताकि ग्रामीण वासी इसका उपयोग कर सके। उल्लेखनीय है कि सीएस आर की बैठक में प्रभारी मंत्री उमेश पटेल ने अधिकारियों को ग्राम पंचायत के मांग के अनुसार मुक्तिधाम बनाने के लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए थे, ताकि ग्राम पंचायतों में मुक्तिधाम के कार्य शीघ्र प्रारंभ किये जा सके और ग्रामवासी इसका सार्थक उपयोग कर सके। इस प्रकार की पहल से ग्रामीणों को लाभ भी मिलेगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button