अन्य खबर

कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह की बेटी का कैंसर से निधन

दिग्विजय सिंह की बेटी कर्निका सिंह का आज यहां कैंसर के कारण निधन हो गया। सिंह की चार बेटियों में 37 वर्षीय कर्निका सबसे छोटी थीं। वह मैक्स अस्पताल साकेत में कुछ दिनों पहले भर्ती हुई थीं और सुबह पांच बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अमेरिका में भी इलाज हुआ था।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के साथ सिंह के 64 लोधी इस्टेट आवास पर उनसे मुलाकात की। कर्निका का पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से अंतिम संस्कार के लिए गुजरात के वाधवां ले जाया गया है। कर्निका की मां आशा का भी 2013 में कैंसर से निधन हो गया था, जो सिंह की पहली पत्नी थीं।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कर्णिका सिंह के असामयिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। चौहान ने सोशल मीडिया ट्विटर पर लिखा, ‘‘पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी कर्णिका सिंह का असामयिक निधन अत्यंत दु:खद है। ईश्वर परिवार को संबल और दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button