मंगलवार को इन राशियों की बल्ले-बल्ले,कामकाज में अच्छा मुनाफा होगा,आपका दिन बेहतरीन रहेगा – RGH NEWS
टेक्नोलोजी

मंगलवार को इन राशियों की बल्ले-बल्ले,कामकाज में अच्छा मुनाफा होगा,आपका दिन बेहतरीन रहेगा

नई दिल्ली: ग्रह-नक्षत्र हर वक्त अपनी चाल बदलते रहते हैं. इनका हमारे जीवन पर काफी प्रभाव पड़ता है. ज्योतिष विद्या के अनुसार, कौन सा ग्रह-नक्षत्र हमारी कुंडली के कौन से घर में जा रहा है ये जानना बहुत अहम होता है क्योंकि ये हमारे जीवन पर प्रभाव डालते हैं. ग्रहों की बदलती चाल के कारण ही हमारा हर दिन पहले से अलग होता है. कभी हमें कामयाबी मिलती है तो कभी हम निराश होते हैं. मशहूर एस्ट्रोलॉजर बेजान दारुवाला के बेटे एस्ट्रोलॉजर चिराग दारुवाला के राशिफल (Horoscope) में जानिए आपका आज का दिन कैसा रहेगा?

मेष (Aries): गणेश जी कहते हैं कि आज आप उत्साह से भरपूर नजर आएंगे. भाग्य आपके साथ है. कामकाज में जोश देखने को मिलेगा. छात्रों को प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. अपने दोस्त या परिचित से आज आपकी मुलाकात होगी, जिसके कारण आपके चेहरे पर खुशी झलकेगी.

वृषभ (Taurus): गणेश जी कहते हैं कि आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा. आपकी बुद्धिमानी और कार्य के प्रति निष्ठा की अधिकारी तारीफ करेंगे. छोटे-छोटे कई निवेश भविष्य के लिए लाभकारी हो सकते हैं. साझेदारी के व्यवसाय में कोई महत्वपूर्ण निर्णय ना लें. महिलाएं आज घर के काम में अधिक बिजी रहेंगी.

मिथुन (Gemini): गणेश जी कहते हैं कि आज भाग्य आपके साथ है. कामकाज में आज आपका प्रदर्शन बढ़िया रहने वाला है. आपके अंदर बोलने की कला है जो आपको किसी भी क्षेत्र में कामयाबी के शिखर पर पहुंचाने में मददगार साबित होगी. तरक्की पाने के लिए आप जी तोड़ मेहनत करेंगे.

 

कर्क (Cancer): गणेश जी कहते हैं कि आज आप अपने मन को केंद्रित करने का प्रयास करें. आर्थिक तौर पर आप अपने आपको मजबूत महसूस करेंगे. सूझबूझ के साथ काम करें. मुश्किलें आसान होंगी. युवाओं को करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है. राजकीय मामले आपके पक्ष में हल हो सकते हैं.

सिंह (Leo): गणेश जी कहते हैं कि आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा. मेहनत के बल पर विपरीत परिस्थिति से उबर जाएंगे. प्रॉपर्टी के फैसले आपके पक्ष में हो सकते हैं. सतर्कता के साथ कमाई को खर्च करें. परिवार में सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे. वाहन चलाते समय सतर्क रहें.

कन्या (Virgo): गणेश जी कहते हैं कि आज भाग्य आपके साथ है. आप किसी मांगलिक कार्य में सहभागी होंगे. आपकी वाणी मधुर होगी जिसके कारण दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे. कार्य क्षेत्र में सफलता हासिल होगी.

तुला (Libra): गणेश जी कहते हैं कि आज अपनी इच्छाओं को दूसरों पर थोपने की कोशिश ना करें. प्रशासन से जुड़े कार्य सहजता से होंगे. वर्तमान परिस्थितियों की वजह से व्यवसायिक गतिविधियां कमजोर रहेंगी. अच्छे व्यक्तियों के साथ संबंध बनेंगे. आपकी ख्याति और प्रतिष्ठा बढ़ेगी.

वृश्चिक (Scorpio): गणेश जी कहते हैं कि आज मन प्रसन्न रहेगा. परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे. कामकाज में अच्छा मुनाफा होगा. आज के दिन की शुरुआत आपके लिए बेहतर होने वाली है. आप जिस भी कार्य को अपने हाथ में लेंगे, उसमें आप सफल होंगे.

धनु (Sagittarius): गणेश जी कहते हैं कि आज के दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है. कामकाज हो या पारिवारिक सुख के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है. आज व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल मिलेंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे. आपके कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है.

मकर (Capricorn): गणेश जी कहते हैं कि आज आपकी सेहत में सुधार होगा. अधिकतर काम अपने घर पर ही रहकर पूरा करने की कोशिश करें. कारोबार करने वालों के लिए समय कठिन हो सकता है लेकिन निराश न हों. अधिकारी आपके काम को देखकर तारीफ करेंगे. ससुराल से खुशखबरी मिलेगी.

कुंभ (Aquarius): गणेश जी कहते हैं कि आज काम धीमी गति से प्रगति की ओर बढ़ेंगे. व्यापार में आशाकूल लाभ होने की संभावना है. कारोबारियों को बड़े निवेश से बचने की जरूरत है. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. अपने ससुराल के लोगों से मिलेंगे.

मीन (Pisces): गणेश जी कहते हैं कि आज आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे. पेशेवर जीवन में परिस्थितियां आपकी इच्छा के अनुसार होंगी. आपके व्यापार के कुछ कार्य लंबे समय से रुके हुए हैं तो वह आज पूरे हो सकते हैं. दोस्तों से किया वादा पूरा करना आसान होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button