भेंट-मुलाकात : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल किसान श्री गोपाल साहू के घर भोजन ग्रहण करने पहुंचे – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

भेंट-मुलाकात : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल किसान श्री गोपाल साहू के घर भोजन ग्रहण करने पहुंचे

भेंट-मुलाकात

रायपुर, 28 दिसम्बर 2022
भेंट-मुलाकात : बेमेतरा विधानसभा, ग्राम देवरबीजा

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल किसान श्री गोपाल साहू के घर भोजन ग्रहण करने पहुंचे

किसान श्री साहू के परिवार ने उनका तिलक और आरती कर पारंपरिक स्वागत किया

उपहार भी भेंट किया

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल किसान श्री गोपाल साहू के घर भोजन ग्रहण करने पहुंचे। किसान श्री साहू के परिवार ने उनका तिलक और आरती कर पारंपरिक स्वागत किया।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को भोजन में  छत्तीसगढ़ी व्यंजन, रोटी ,सलाद, पापड़, अचार, कोदो व कुटकी से बनी खीर, सलगा बड़ा, चना भाजी, अमारी भाजी,  जिमी कांदा, अमारी फूल की चटनी परोसा गया।

भोजन के पश्चात मुख्यमंत्री ने किसान श्री साहू के परिवार के सभी सदस्यों से भेंट कर भोजन के लिए धन्यवाद दिया और उपहार भी भेंट किया।

Related Articles

Back to top button