भूलकर भी 5 बीमारियों में न खाएं अंडा, बिगड़ सकती है सेहत ! – RGH NEWS
स्वास्थ्य

भूलकर भी 5 बीमारियों में न खाएं अंडा, बिगड़ सकती है सेहत !

Side Effects Of Eating Eggsइस बात में कोई शक नहीं कि अंडा एक बेहद फायदेमंद फूड है, इसमें प्रोटीन और विटामिंस की भरपूर मात्रा पाई जाती है, यही वजह है कि अक्सर लोग नाश्ते के वक्त अंडे खाना पसंद करते हैं. इससे शरीर को जबरदस्त ऊर्जा मिलती है, और साथ ही कई बीमीरियों से भी हम बच जाते हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि ये सुपरफूड हर किसी के लिए लाभकारी ही हो. आइए जानते हैं कि कौन सी 5 परेशानियों में अंडे के सेवन से परहेज करना चाहिए.

1. दिल की बीमारी
अगर हम दिल की सेहत को बेहतर रखना चाहते हैं, और अगर हमारी कोशिश है कि कभी हार्ट अटैक न आए तो ऐसे में कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रत रखना बेहद जरूरी है. अगर बहुत ज्यादा अंडा खाएंगे तो दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाएगा.

2. स्किन प्रॉब्लम,
अंडे की तासीर गर्म होती है, इसलिए अगर इस सुपरफूड को हद से ज्यादा खाया जाए तो स्किन की परेशानियां पैदा हो सकती हैं. कई लोगों चेहरे पर पिंपल्स आने लगते हैं. दरअसल अंडे के कारण हार्मोन में बदलाव होने लगता है. जिससे साइड इफेक्ट्स का खतरा बढ़ जाता है.

3. इंसुलिन रेसिस्टेंस
अगर कोई इंसान एक लिमिट से ज्यादा अंडे रोजाना खाता है तो उसका शरीर इंसुलिन रेसिस्टेंट हो सकता है. आमतौर पर एक दिन में 2 से 3 अंडे खाने की भी सलाह दी जाती है. हालांकि आप अपने लिए डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं.

4. इनडाइजेशन
अगर आपका पाचन तंत्र सही नहीं है, या कब्ज, गैस, एसिडिटी, अपच या जी मिचलाने जैसी शिकायत है तो ऐसी स्थिति में अंडे खाने से परहेज करना चाहिए क्योंकि ये पेट की परेशानी को बढ़ा है. कुछ लोगों को पेट दर्द की भी शिकायत हो जाती है.

 

Also Read सीएम भूपेश बघेल ने अगले वित्त वर्ष से बेरोजगारी भत्ता देने का किया ऐलान….

 

5. कैंसर का खतरा
Side Effects Of Eating Eggs कई रिसर्च में साबित हो चुका है कि जो लोग बहुत ही ज्यादा अंडे खाते हैं कोलोरेक्टल समेत अन्य प्रकार के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है. कैंसर की वजह से हर साल कई लोगों की जान चली जाती है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें. RGH NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Related Articles

Back to top button