देश

भूकंप के जोरदार झटके, एक की मौत; 20 से ज्यादा घायल …

Japan मध्य जापान में शुक्रवार दोपहर को आए जोरदार भूकंप ने खलबली मचा दी है। इस भूकंप में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि जापान के मुख्य द्वीप होन्शू के पश्चिमी तट पर इशिकावा प्रांत में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने भूकंप की तीव्रता 6.5 मापी और कहा कि यह लगभग 12 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था।

Japanभूकंप के बाद से अब तक इसके 50 से अधिक झटके महसूस किए गए हैं, जिनमें से एक शुक्रवार की रात को आया 5.8 तीव्रता का भूकंप भी था। इशिकावा प्रांत में नोटो प्रायद्वीप के उत्तरी सिरे पर स्थित सुजु शहर में सबसे अधिक हताहतों और नुकसान की सूचना है। वहां सीढ़ी से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई और प्रांत में 22 अन्य के घायल होने की सूचना है, जिनमें से दो गंभीर रूप से घायल हो गए तथा बाकी को मामूली चोटें आई हैं। प्रांत के आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, करीब 100 निवासियों ने शुक्रवार रात आश्रय केंद्रों में शरण ली। दमकल एवं आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार, टोयामा के पड़ोसी प्रांत में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है। इस दौरान कई घर भी क्षतिग्रस्त हो गए। शनिवार शाम को बारिश होने का भी पूर्वानुमान है।

 

Also read 75 डॉलर हुआ कच्चा तेल, क्या महंगा हो गया पेट्रोल-डीजल? यहां चेक करें रेट..

 

 

Related Articles

Back to top button