बिजनेस

75 डॉलर हुआ कच्चा तेल, क्या महंगा हो गया पेट्रोल-डीजल? यहां चेक करें रेट..

Crude Oil की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है. इंटरनेशनल मार्केट में आज (शनिवार), 6 मई को डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल और ब्रेंट क्रूड ऑयल दोनों ही बढ़ोतरी के साथ कारोबार कर रहे हैं. डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल (WTI Crude Oil) 71.34 डॉलर प्रति बैरल पर है तो वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल (Brent Crude Oil) 75.30 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है. हालांकि, राष्ट्रीय बाजार में करीब एक साल से पेट्रोल-डीजल का रेट (Petrol-Diesel Price) एक ही रेट पर स्थिर है.

 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में आज, 6 मई को पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर पर ही टिका है. गुरुग्राम में पेट्रोल 97.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं, यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल का 96.57 रुपये और डीजल की कीमत 89.76 रुपये प्रति लीटर है. इसके अलावा चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है.

 

 

Also read LSG ने केएल राहुल के रिप्लेसमेंट का किया एलान, इस बल्लेबाज को मिली टीम में जगह …

 

 

Crude Oil राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel Prices) में मई 2022 से कोई बदलाव नहीं हुआ है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button