भारत सरकार ने बदली कोरोना गाइडलाइन,7 दिन में 3 दिन नहीं आया बुखार तो पढ़ें पूरी खबर – RGH NEWS
कोरोना न्यूज

भारत सरकार ने बदली कोरोना गाइडलाइन,7 दिन में 3 दिन नहीं आया बुखार तो पढ़ें पूरी खबर

केंद्र सरकार ने कोरोना मरीजों के लिए नई गाइडलाइन (Corona New Guidelines) जारी की है. बिहार सरकार की ओर से भी नई गाइडलाइन लोगों तक पहुंचायी जा रही है. अलग-अलग शहरों के जिला प्रशासन की टीम अपने-अपने जिले में नए कोविड प्रोटोकॉल (Covid Protocol) की जानकारी देने में लगी है. बुधवार को पटना डीपीआरओ ने भी इस सबंध में जानकारी देते हुए बताया कि अगर कोई भी व्यक्ति कोरोना मरीज है और वह माइल्ड केस के साथ होम आइसोलेशन (Home Isolation Guidelines) में है. इस दौरान उसे 7 दिनों में अगर लगातार 3 दिनों तक बुखार नहीं आया है तो उसे निगेटिव मान लिया जाएगा. यानि कि वह कोरोना मरीज पॉजिटिव से निगेटिव हो जाएगा.
बता दें, भारत सरकार ने कोरोना गाइडलाइन में कई बदलाव किए हैं जिसके तहत अब तक 10 दिनों में निगेटिव की गाइडलाइन थी और इस प्रोटोकॉल का पालन हो रहा था. लेकिन, नई गाइडलाइन के अनुसार अब 7 दिनों के आइसोलेशन के अवधि में अगर 3 दिन बुखार नहीं आयेगा तो कोरोना पॉजिटिव मरीज को निगेटिव मान लिया जाएगा.

जान लीजिए नया कोरोना प्रोटोकॉल

  • कोरोना पॉजिटिव के बाद कोई लक्षण नहीं तो होम आइसोलेशन में रहना है।
  • होम आइसोलेशन में भी परिवार वालों से अलग कमरे में रहना है।
  • संक्रमित को मास्क लगाना है और परिवार के सदस्यों को भी मास्क लगाना है।
  • 7 दिन में अगर 3 दिनों तक लगातार फीवर नहीं हो रहा है तो घबराना नहीं है।
  • 7 दिन में खुद को निगेटिव मानकर आप सामान्य हो सकते हैं।
  • 7 दिन बाद कोई टेस्ट कराने की जरूरत भी नहीं है।

अगर 60 वर्ष से अधिक है उम्र तो रहें सावधान

  • अगर उम्र 60 वर्ष से अधिक है और कोई बीमारी है तो सावधान रहें।
  • कोई लक्षण है तो ऑक्सीजन की मॉनिटरिंग करते रहें।
  • अगर ऑक्सीजन का लेबल गिरता है ताे तत्काल डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।
  • टेली मेडिसिन की व्यवस्था सरकार ने बनाई है, इसकी मदद ली जा सकती है।

3 से 5 दिनों में निगेटिव हो रहे संक्रमित
बिहार में अब तक जो संक्रमित हैं वह 3 से 5 दिन में निगेटिव हो जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि इस बार काेराेना काफी माइल्ड है और संक्रमित 3 से 5 दिन में निगेटिव हो जा रहे हैं। प्रत्यय अमृत ने बताया कि महज 63 लोग ही इस समय हॉस्पिटल में भर्ती हुए हैं। राज्य में 98 प्रतिशत लोग होम आइसोलेशन में ही ठीक हो रहे हैं। अब तक का जो डेटा है उसमें 3 से 5 दिन में संक्रमित निगेटिव हो रहे हैं लेकिन केंद्र की गाइडलाइन के मुताबिक अब नए प्रोटोकॉल में 7 दिन बाद खुद को संक्रमित निगेटिव मान लें यदि कोई लक्षण या लगातार 3 दिनों से बुखार नहीं है तो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button