भारत ने न्‍यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया,जीत के साथ शुरू हुआ रोहित-राहुल युग,कौन सी टीम मारेगी बाजी! – RGH NEWS
खेल

भारत ने न्‍यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया,जीत के साथ शुरू हुआ रोहित-राहुल युग,कौन सी टीम मारेगी बाजी!

नई दिल्ली: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट हरा दिया है. भारत ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को 165 रनों का टारगेट दिया है. टीम इंडिया के लिए सबसे सफल गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन रहे उन्होंने 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट झटके. न्यूजीलैंड की ओर से मार्टिन गुप्टिल ने सबसे बड़ी 72 रनों की पारी खेली.

रोहित के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड 

भारतीय बल्लेबाजों ने शुरुआत से आक्रामक पारी खेली. रोहित शर्मा ने 36 गेंदों में 48 रन बनाए, उनकी इस पारी में 2 छक्के शामिल थे. सूर्यकुमार यादव मैच में बिल्कुल बदले हुए नजर आए. उन्होंने शानदार हॉफ सेंचुरी लगाई.  उन्होंने 40 गेंदों में 62 रन बनाए, उनकी इस पारी में 6 चौके और तीन आतिशी छक्के शामिल थे.

भारतीय गेंदबाजों ने दिखाया कमाल 

टीम इंडिया के गेंदबाजों ने इस मैच में कमाल की गेंदबाजी की हैं. रविचंद्रन अश्विन की गेंदों को खेलना कीवी बल्लेबाजों के लिए लोहे के चने चबाने जैसा था. अश्विन ने चार ओवर के सिर्फ 23 रन दिए और 2 विकेट चटकाए वो बहुत ही किफायती गेंदबाज साबित हुए. वहीं भुवनेश्वर कुमार को दो विकेट मिले. दीपक चाहर और मोहम्मद सिराज को एक-एक विकेट  मिला है. अक्षर पटेल कोई  भी विकेट हासिल नहीं कर सके, लेकिन उन्होंने घातक गेंदबाजी की है.

न्यूजीलैंड ने दिया 165 रनों का टारगेट 

न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने पहले 10 ओवर में बहुत ही धीमी बल्लेबाजी की, लेकिन उसके बाद कीवी बैट्समैन ने मैदान के हर तरफ स्ट्रोक लगाए. मार्टिन गुप्टिल ने सबसे ज्यादा 70 रनों की पारी खेली. मार्क चैपमैन ने कुछ आतिशी शॉट लगाए उनकी बदौलत ही न्यूजीलैंड 164 के स्कोर तक पहुंच पाया था. चैपमैन ने 50 गेंदों में 63 रन बनाए. इन दोनों बल्लेबाजों को छोड़कर कोई भी कीवी बैट्समैन बड़ी पारी नहीं खेल पाया.

रोहित-सूर्या की शानदार पारी
टागरेट का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत शानदार रही। पहले विकेट के लिए रोहित शर्मा और केएल राहुल ने 31 गेंदों पर 50 रन जोड़े। इस जोड़ी पर ब्रेक मिचेल सेंटनर ने राहुल (15) को आउट कर लगाया। दूसरे विकेट के लिए NZ के गेंदबाजों को फिर संघर्ष करना पड़ा। रोहित और सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों पर 59 रन जोड़े। इस साझेदारी को बोल्ट ने रोहित (48) का विकेट लेकर तोड़ा। NZ के लिए तीसरा विकेट भी बोल्ट के खाते में ही आया। उन्होंने सूर्यकुमार यादव (62) को बोल्ड किया। श्रेयस अय्यर (5) का विकेट टिम साउदी ने हासिल किया। अंतिम ओवर में वेंकटेश अय्यर (4) डेरिल मिचेल की गेंद पर आउट हुए।

  • रोहित शर्मा ने 5 चौके और दो छक्कों की मदद से 36 गेंदों पर 48 रन बनाए।
  • सातवीं टी-20I पारी में सूर्यकुमार यादव (62) का ये तीसरा अर्धशतक रहा।
  • ट्रेंट बोल्ट ने चार ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट लिए।
  • टिम साउदी की भारत के खिलाफ बतौर कप्तान ये लगातार तीसरी हार रही।
  • टारगेट का पीछा करते हुए भारत की टी-20I में ये 50वीं जीत रही।
  • दोनों टीमें-

    IND– रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज

    NZ– मार्टिन गुप्टिल, डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, टिम साउथी (कप्तान), टॉड एस्टल, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट

    सवाई मानसिंह स्टेडियम में दर्शकों की भीड़
    इस मैच को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए स्टेडियम में फैंस की एंट्री शुरू हो गई है। हालांकि, एंट्री से पहले दर्शकों को वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट या फिर RT-PCR रिपोर्ट दिखानी होगी। वहीं मैदान में भी दर्शकों को फेस मास्क लगाकर रखना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button