भारत की हार का बड़ा विलेन बना था ये खिलाड़ी,विराट कोहली ने कर दिया टीम से बाहर – RGH NEWS
खेल

भारत की हार का बड़ा विलेन बना था ये खिलाड़ी,विराट कोहली ने कर दिया टीम से बाहर

अबु धाबी: ICC टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 में बुधवार को अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले जा रहे अहम मैच में अफगानिस्तान ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. भारत को इस टूर्नामेंट में अभी तक एक भी जीत नसीब नहीं हुई है. वहीं, अफगानिस्तान ने अपने तीन मुकाबलों में दो में जीत दर्ज की है. सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने के लिए भारत को यह मैच बड़े अंतर से जीतना जरूरी होगा. न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले मैच में एक खिलाड़ी भारत की हार का सबसे बड़ा विलेन साबित हुआ था, जिसे कप्तान विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच की प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया.

भारत की हार का सबसे बड़ा विलेन बना था ये खिलाड़ी

न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले मैच में ईशान किशन भारत की हार के सबसे बड़े विलेन साबित हुए थे. कप्तान विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच की प्लेइंग इलेवन से ईशान किशन को बाहर कर दिया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले मैच में ईशान किशन सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए थे.

बैटिंग ऑर्डर से हुई छेड़छाड़

पिछले मैच में टीम इंडिया ने ईशान किशन को प्लेइंग इलेवन में मौका देने के लिए बैटिंग ऑर्डर से छेड़छाड़ किया, जो उसके लिए काफी भयानक साबित हुआ. ईशान किशन को ओपनिंग में मौका देने के लिए रोहित शर्मा को नंबर 3 पर शिफ्ट किया गया और विराट कोहली का भी नंबर चेंज कर चौथे स्थान पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button