भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को मिली बड़ी खुशी,पत्नी ने दिया बेटी को जन्म – RGH NEWS
मनोरंजन

भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को मिली बड़ी खुशी,पत्नी ने दिया बेटी को जन्म

नई दिल्ली: भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के घर बड़ी खुशी आई है. भुवनेश्वर कुमार पिता बन गए हैं. बुधवार सुबह उनकी पत्नी नूपुर नागर ने दिल्ली के एक निजी अस्पताल में एक बेटी को जन्म दिया है. दादी बनने की खुशी में भुवी की मां दिल्ली रवाना हो गई हैं. भुवनेश्वर कुमार के माता-पिता मेरठ में रह रहे हैं.

भुवनेश्वर कुमार बने बेटी के पिता

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पिता बन गए हैं. भुवनेश्वर कुमार की पत्नी ने एक निजी अस्पताल में एक बेटी को जन्म दिया है. मेरठ जिला क्रिकेट एसोसिएशन (एमडीसीए) के कोषाध्यक्ष राकेश गोयल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को भुवनेश्वर कुमार की पत्नी ने बेटी को जन्म दिया. फिलहाल दोनों पूरी तरीके से स्वस्थ हैं. भुवनेश्वर के गुरुवार को मेरठ में अपने घर पर आने की उम्मीद है. भुवनेश्वर और उनकी मां परिवार में सदस्य बढ़ने से बहुत ही खुश हैं.

4 साल पहले हुई थी शादी 

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने नूपुर नागर से 23 नवंबर 2017 को शादी की थी. नुपुर फिलहाल नोएडा में रह थी. सूचना मिलते ही भुवी बेटी को देखने के लिए दिल्ली रवाना हो चुके हैं. भुवनेश्वर कुमार के पिता का निधन 20 मई को इसी साल हो गया था. उनके पिता बहुत समय से लीवर की समस्याओं से पीड़ित थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button