भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा जिला भाजपा कार्यालय में विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर,जिले के 25 से अधिक जाने माने चिकित्सक अपनी नि:शुल्क सेवाएं देंगे….*

RGHNEWS PRASHANT TIWARI रायगढ़ – भारतीय जनता पार्टी, जिला रायगढ़ के चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस और उनके 20 वर्ष जनसेवक के रूप में पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक सेवा और समर्पण अभियान चलाया जा रहा है । उक्त अभियान के तहत जिला भाजपा कार्यालय में 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
जिला संयोजक डॉ पवन अग्रवाल ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में जिले के जाने माने चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे । इस एक दिवसीय नि:शुल्क शिविर में जिला भाजपा कार्यालय में जनरल मेडिसिन (एमडी) के लिए डॉ जितेंद्र नायक, डॉ मनोज पटेल, डॉ प्रशांत अग्रवाल, डॉ वेदप्रकाश गिल्ले उपस्थित रहेंगे स्त्री रोग हेतु डॉ मेनका पटेल, डॉ भारती पटेल, डॉ विस्मोय षंडगी अपनी सेवाएं देंगी, शिशु रोग विभाग में डॉ ताराचंद पटेल, डॉ धनंजय पटेल, डॉ अभिषेक अग्रवाल रहेंगे, अस्थि रोग विभाग में डॉ अनंत सिंह, डॉ राजकुमार गुप्ता रहेंगे, त्वचा (स्किन) रोग के लिए डॉ पियूष अग्रवाल, डॉ नवल पटेल उपस्थित रहेंगे, कान नाक एवं गला (ईएनटी) विशेषज्ञ डॉ दिनेश पटेल, डॉ जया साहू भी मौजूद रहेंगे, दंत चिकित्सक डॉ सतीश अग्रवाल, डॉ संजय पटेल, डॉ स्नेहा चेतवानी भी इस शिविर में अपना योगदान देंगे, नेत्र रोग के लिए डॉ कांति डेम्ब्रा उपस्थित रहेंगे, सर्जरी (एमएस) विभाग से डॉ राजू पटेल, डॉ पलक अग्रवाल अपनी सेवाएं देंगे।
इस विशाल शिविर में पैथोलॉजी (खून जांच) की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी जिसमे पैथोलोजिस्ट डॉ मुकुंद अग्रवाल अपनी सेवा देंगे । इस शिविर में कोविड एवं डेंगू परामर्श के लिए भी डॉ धर्मेंद्र शर्मा, डॉ अंजू भारती, डॉ जगदीश सामल और वैक्सीनेशन के विषय मे जानकारी के लिए डॉ विवेक उपाध्याय, डॉ कृपा तिवारी, डॉ अश्वनी मौजूद रहेंगे।



