मनोरंजन

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के चार रिश्तेदारों की सड़क हादसे में मौत

जमुई. बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के परिवार पर एक बार फिर से मुसीबतों का पहाड़ गिरा है. मंगलवार की सुबह बिहार के लखीसराय जिले में हुए एक हादसे में (Lakhisarai Road Accident) जमुई जिले के खैरा थाना इलाके के भंडरा गांव के एक परिवार के छह लोगों की मौत हो गई. हादसे का शिकार हुए छह लोगों में से चार लोग सुशांत सिंह राजपूत के रिश्तेदार थे. सुशांत राजपूते के बहनोई और हरियाणा कैडर के आईपीएस अधिकारी ओमप्रकाश सिंह के चार रिश्तेदार इस दुर्घटना में मारे गए हैं.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button