बेसन के ये 5 DIY हैक्स दिला सकते हैं आपको चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा

Skin Care Tips : यदि आप किसी के भी चेहरे को गौर से देखें, तो 5 में से 3 लोगों के चेहरे और शरीर पर अनचाहे बाल दिख जाते हैं। यह एक आम समस्या है। चेहरे के ये अनचाहे बाल कई बार बहुत अजीब दिखते हैं। कभी-कभी तो दाढ़ी जैसे अनचाहे बाल भी निकल आते हैं। आपको उन काले छोटे बालों को मेकअप से ढककर छिपाने की जरूरत पड़ती है। कभी-कभी तो कुछ महिलाएं अनचाहे बालों पर रेजर भी चला लेती हैं, जो किसी भी दृष्टिकोण से सही नहीं होता है। पर जब रेजर और हेयर रिमूवल के अन्य तरीके नहीं थे, तब हमारी दादी-नानी इसके लिए बेसन का इस्तेमाल करतीं थीं। आप जानना चाहती हैं, कैसे? तो बस इसे पढ़ती रहें, क्योंकि हम बताने जा रहे हैं बेसन से अनचाहे बालों को हटाने के कुछ DIY हैक्स
बेसन न सिर्फ त्वचा को एक्सफोलिएट करता है, बल्कि खूबसूरत भी बनाता है। यह आपकी त्वचा को सॉफ्ट और स्मूद बनाने में मदद करता है। साथ ही गहराई से पोर्स की सफाई करता है। आइए जानते हैं उन 5 तरीकों को, जिनमें बेसन चेहरे से अनचाहे बालों को हटाने में मददगार होता है
यहां हैं बेसन के 5 DIY हैक्स, जो आपके चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने में मदद करेंगे
-
बेसन, दही और गुलाब जल का मिश्रण
दही स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह लैक्टिक एसिड से बना होता है, जो त्वचा के स्वास्थ्य और सुंदरता के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन-ए और विटामिन-ई होता है, जो चेहरे और शरीर के रूखेपन और खुरदरेपन को दूर करने में मदद करता है।
गुलाब जल एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन से भरपूर होता है, जो गंदगी को साफ करता है और आपके चेहरे को बनाता है फ्रेश और कूल। यदि आपकी स्किन ड्राय है, तो यह आपके लिए सबसे अच्छा फेस पैक है।
कैसे करें प्रयोग
1 एक बाउल में 5 चम्मच बेसन में 2 चम्मच ताजा दही डालें।
2 दोनों सामग्री को अच्छी तरह मिलाने के बाद उसमें गुलाब जल डाल दें।
3 अब इस मास्क को चेहरे और अन्य क्षेत्रों पर लगाएं।
4 इसे कुछ मिनट के लिए सूखने दें।
5 अब इसे हल्के हाथों से मलें और ठंडे पानी से धो लें। इसे नियमित तौर पर लगाने पर अच्छे परिणाम आते हैं।
-
बेसन, शहद और हल्दी का पैक
यदि आपके चेहरे पर ज्यादा बाल हैं, तो बेसन केइस पैक का प्रयोग कर सकती हैं। यह स्किन टैनिंग को भी दूर करता है। हल्दी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण चेहरे को मुंहासों और दाग-धब्बों से बचाते हैं। यह स्किन को हेल्दी बनाता है। शहद एक नैचुरल एजेंट है, जो अनचाहे बालों को खत्म कर देता है और स्किन को सॉफ्ट बनाता है।
कैसे करें प्रयोग
1 एक कटोरी में 5 चम्मच बेसन और 1 चुटकी हल्दी लें।
2 उसमें आधा चम्मच शहद मिलाएं।
3 पैक में थोड़ा सा पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
4 इस पैक को प्रभावित जगहों पर लगाकर हल्के हाथों से मालिश करें।
5 सूख जाने पर कॉटन बॉल की सहायता से इसे हटा दें।
3 सरसों तेल, बेसन और चीनी का मिश्रण
शरीर और चेहरे से अनचाहे काले बालों को हटाने के लिए सरसों का तेल बढ़िया होता है। चीनी डेड सेल को साफ करती है और अनचाहे बालों को भी। चीनी के साथ मिलकर बेसन क्लींजर और स्क्रबर के रूप में काम करता है।
कैसे करें प्रयोग
1 एक बाउल में 4 चम्मच बेसन लेकर उसमें 1 चम्मच चीनी मिला लें।
2 इसमें 2 चम्मच सरसों का तेल डाल दें। सभी चीजों को एक साथ मिला लें।
3 स्क्रबिंग ग्रेन्युल होने के कारण चीनी को बहुत ज्यादा न मिलाएं।
4 इस पैक को अपने चेहरे पर लगाकर ऊपर की दिशा में मालिश करें।
5 ध्यान रहे, ज्यादा रगड़ना नहीं है। इसे 10 मिनट तक रखें और फिर ठंडे पानी से धो लें।
इस मिश्रण को सप्ताह में दो बार लगाया जा सकता है।
4 बेसन और मसूर दाल उबटन पैक
इस उबटन का प्रयोग सदियों से देश-विदेश में किया जाता रहा है। मसूर दाल एक प्रभावी स्क्रबिंग एजेंट है, जो चेहरे और शरीर के बालों को एक्सफोलिएट और पतला करता है।
कैसे करें प्रयोग
1 सबसे पहले 2 टेबलस्पून मसूर दाल पीस लें।
2 उसमें 2 चम्मच बेसन मिला दें।
3 इसमें 1 चम्मच नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। यह मिश्रण पतला नहीं होना चाहिए।
4 इसे चेहरे पर लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दें। सूखने पर इसे स्क्रब करें।
5 इसे सप्ताह में कम से कम 2-3 बार करना होगा। यदि आप चाहें, तो बेसन के साथ दूध मिलाकर गाढ़ा पेस्ट भी अनचाहे बालों को हटाने के लिए प्रयोग कर सकती हैं।
5 मिल्क, बेकिंग सोडा और कुकुंबर पेस्ट
दूध और खीरे के रस में बेकिंग सोडा मिलाकर लगाने से भी अनचाहे बाल हट सकते हैं। इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। इससे स्किन ग्लो करने लगती है। यदि आपको बेकिंग सोडा से एलर्जी है, तो इसका प्रयोग न करें।
कैसे करें प्रयोग
1 एक बाउल में आधा चम्मच बेकिंग सोडा में 1 चम्म्च खीरे का रस डाल दें।
2 इसमें 2 बड़े चम्मच दूध भी डालकर सभी को मिला लें।
3 अच्छे परिणाम के लिए 2 चम्मच फ्रूट फ्लेवर्ड जिलेटिन पाउडर भी डाल सकती हैं।
4 अब इस मिश्रण को माइक्रोवेव के अंदर 10 मिनट के लिए डाल दें। चाहें तो गर्म पानी के ऊपर रखकर भी इसे गर्म कर सकती हैं।
5 इसे अपनी स्किन पर ब्रश से लगा लें। जब यह अच्छी तरह सूख जाए, तो इसे हटा लें। बालों के साथ-साथ डेड स्किन भी साफ हो जाएगी।



