बेरोजगार युबाओं के लिए खुशखबरी, आज लगने जा रहा रोजगार मेला... – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

बेरोजगार युबाओं के लिए खुशखबरी, आज लगने जा रहा रोजगार मेला…

Rojgar Mela CG कलेक्टर नरेंद्र कुमार दुग्गा के निर्देशानुसार जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र मनेंद्रगढ़ के तत्वावधान में सांस्कृतिक भवन मनेंद्रगढ़ में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन कल 18 अगस्त को किया जा रहा है। प्लेसमेंट कैंप में एसबीआई लाइफ़ मनेंद्रगढ़, बिलासाभूमि बिल्डकान प्राइवेट लिमिटेड बिलासपुर, अलर्ट एसजीएस प्रोग्रेसिव पॉइंट रायपुर, छत्तीसगढ़ अनुसंधान एवं विकास फर्म रायपुर, विक्टर फाइनेंस रायपुर, बाम्बे इंटेलिजेंस सिक्योरिटी रायपुर आदि नियोजक कंपनियाँ भाग लेंगे। प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से 531 शिक्षित युवाओं को रोजगार का अवसर प्राप्त होगा। इच्छुक आवेदक जो उपरोक्त पद हेतु आवश्यक योग्यता रखते हैं अपने साथ बायोडाटा एवं समस्त शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, पासपोर्ट साईज की 2 फोटो, आधार कार्ड नंबर, पैन कार्ड, रोजगार पंजीयन क्रमांक एवं पूर्ण पता के साथ सांस्कृतिक भवन मनेंद्रगढ़ में 18 अगस्त को उपस्थित हो सकते हैं।

 

Read more GoGoA1 ने लॉन्च की रेट्रोफिटमेंट किट, अब EV में कन्वर्ट कर सकेंगे बाइक और स्कूटर…

Related Articles

Back to top button