बेकाबू कार खाई में गिरी,पांच लोगो की दर्दनाक मौत – RGH NEWS
देश

बेकाबू कार खाई में गिरी,पांच लोगो की दर्दनाक मौत

औरंगाबाद, 15 मई (भाषा) बिहार में शनिवार को एक कार के सड़क किनारे गहरी खाई में गिर जाने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।

एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घायलों का इलाज एक अस्पताल में किया जा रहा है।

औरंगाबाद के पुलिस उपाधीक्षक गौतम शरण ओमी के मुताबिक सभी मृतकों की उम्र 18 से 19 साल के बीच है, जो पड़ोसी राज्य झारखंड के छतरपुर के निवासी हैं।

औरंगाबाद प्रखंड के नबीनगर में एक शादी समारोह में भाग लेने के बाद वे कार से घर लौट रहे थे।

Related Articles

Back to top button