टेक्नोलोजी

बिना पैसा खर्च किये अपने सामान्य टीवी को स्मार्ट टीवी कैसे बनाएं? आइये जानते हैं……

RGHNEWS किसी भी घर में, फिर भले ही आप अपने परिवार के साथ रहते हों या दोस्तों के साथ, टीवी के रिमोट को लेकर बहस होना आम बात है. इस घर-घर की तकरार के पीछे की वजह बहुत छोटी सी है. दरअसल टीवी देखना तो हर कोई पसंद करता है, लेकिन टीवी पर क्या देखना है, इस बारे में सहमति नहीं बन पाती. कोई अपना मनपसंद धारावाहिक देखना चाहता है तो किसी को लाइव क्रिकेट मैच देखना है.

किसी को न्यूज़ चैनल पर दिन-भर की खबरें देखने की ज़िद है तो कोई अपनी फेवरेट फिल्म देखने पर अड़ा है. घर का लिविंग रूम मानो जैसे किसी अखाड़े में तब्दील हो गया हो, जहां सबसे ज्यादा धुलाई बेचारे रिमोट की होती है.

ऑनलाइन वेब सीरीज और फिल्में देखने वालों का हाल तो और भी बुरा है. अगर घर में स्मार्ट टीवी ना हो, तो उन्हें अपने फोन या लैपटॉप की छोटी स्क्रीन पर कॉन्टेंट देख कर दिल को तसल्ली देनी पड़ती है. वहीं अगर भूले से 2-3 लोगों की इस बात पर सहमति बन भी जाए कि क्या देखना है, तो फोन पर एक साथ देख नहीं सकते और लैपटॉप के सामने टेढ़ा-मेढ़ा हो कर कोई भला कब तक लेटेगा? काफी जटिल समस्या है.

तो इस घर-घर की समस्या से निपटने के लिए क्या किया जाए? क्या सामान्य टीवी के साथ-साथ घर के लिए एक स्मार्ट टीवी भी खरीद लिया जाए? यह उपाय सुनने में तो काफी अच्छा लग रहा है लेकिन इसमें आपको 40-50 हज़ार रुपये की चपत लगने की पूरी संभावना है. घबराइए नहीं, हमारे पास आपके लिए एक ऐसा उपाय है जिससे आप अपने सामान्य टीवी को ही स्मार्ट टीवी में बदल सकते हैं. और तो और, इस उपाय से आप सिर्फ अपने टीवी पर नहीं, बल्कि घर के सभी फ़ोन्स पर भी टीवी और वेब सीरीज़, दोनों का लुत्फ़ उठा पाएंगे. इस उपाय का नाम है Airtel Xstream.

कितने रुपये में मिलेगा AXB?

ज़्यादा लंबी बात नहीं करेंगे. AXB आपको बिलकुल फ्री मिल सकता है. बस आपको अपने घर पर Airtel Xstream Fibre का ब्रॉडबैंड कनेक्शन लगवाना है. इस कनेक्शन के साथ आपको AXB ही नहीं बलकि Xstream ऐप और अनेक स्ट्रीमिंग ऐप्स के सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिलेंगे. है ना कमाल की डील?

तो ज़्यादा सोचिये मत. जितना जल्दी हो सके Airtel Xstream ब्रॉडबैंड कनेक्शन लगवाइये और टीवी के रिमोट वाले कलेश को हमेशा के लिए ख़त्म कर दीजिये. क्यूंकि Airtel Xstream पर हर किसी के लिए इतना कॉन्टेंट मिलेगा कि आप सोच में पड़ जाएंगे कि शुरू कहां से करें.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button