बारिश नहीं होने से परेशान लोगों ने विधायक को कीचड़ से नहलाया,और कहा

महराजगंज। bathed the MLA with mud for rain : उत्तर प्रदेश के किसान और आम लोग कम बारिश के चलते चिंता में है। किसान अपने फसलों को लेकर चिंतित है, तो वहीं आम लोग उमस गर्मी से परेशान हैं। इस बीच प्रदेश के महराजगंज जिले से एक अजीबोगरीब घटना सामने आयी है। यहां कम बारिश से परेशान महिलाओं ने सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया और नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल को ही रात कीचड़ से नहला दिया।
छापामार कार्रवाई में बड़ा खुलासा, एक महिला समेत 14 चीनी नागरिक मिले इस हालत में!
दरअसल, इस क्षेत्र के लोग वर्षा के देवता इंद्र को प्रसन्न करने के लिये ऐसा करते हैं। यहां के लोगों का मानना है कि व्यक्ति के ऊपर कीचड़ फेंकने से या उसे नहलाने से इंद्र भगवान खुश हो जाते हैं और फिर बारिश होती है। जिले के पिपरदेउरा क्षेत्र की महिलाओं ने इंद्र भगवान को खुश करने के लिये यह टोटका आजमाते हुये सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया और नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल को रात कीचड़ से नहला दिया।
Heavy Rain and Flood: महाराष्ट्र-गुजरात में बारिश का कहर जारी, 11 जिलोंं में रेड अलर्ट
सूबे के विधायक को कीचड़ से नहलाकर महिलाओं ने कहा कि अब इंद्र भगवान खुश होंगे और क्षेत्र में अच्छी बारिश होगी। ओर लोंगो को गर्मी से निजात मिलेगी। क्षेत्र के लोंगो की मान्यताओं का मान रखते हुये सदर विधायक जय मंगल ने भी कीचड़ से नहाना स्वीकार किया और कहा केि- बारिश न होने के कारण रोपाई सूख रही है। पुरानी परंपरा रही है की कीचड़ से किसी को नहलाने पर इंद्र भगवान खुश हो जाएंगे और बारिश होगी।


