देश
छापामार कार्रवाई में बड़ा खुलासा, एक महिला समेत 14 चीनी नागरिक मिले इस हालत में!

नोएडा (उप्र)। भारत में कथित तौर पर बिना वीजा के अवैध रूप से रह रहे 14 चीनी नागरिकों को गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने हिरासत में लेकर उन्हें हिरासत शिविर (डिटेंशन सेंटर) भेज दिया।
पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) एस. राजेश ने बताया कि क्षेत्रीय अभिसूचना इकाई और नोएडा पुलिस को जानकारी मिली थी कि सेक्टर 48 में कुछ चीनी नागरिक बिना वीजा के अवैध रूप से भारत में रह रहे हैं।
एक झटके में बेरोजगार हो गए 1800 कर्मचारी
उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने सेक्टर 48 स्थित एक मकान पर छापा मारकर वहां से 14 चीनी नागरिकों को हिरासत में लिया, जिनमें 13 पुरुष और एक महिला शामिल है।
राजेश ने बताया कि ये लोग लगभग एक साल से भारत में वीजा समाप्त होने के बाद अवैध रूप से रह रहे थे।
Follow Us