बांग्लादेश ने चाय के विश्राम तक तीन विकेट के नुकसान पर बनाये 176 रन – RGH NEWS
खेल

बांग्लादेश ने चाय के विश्राम तक तीन विकेट के नुकसान पर बनाये 176 रन

सलामी बल्लेबाज जाकिर हसन की नाबाद अर्धशतकीय पारी की मदद से बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन शनिवार को यहां चाय के विश्राम तक तीन विकेट पर 176 रन बनाए।

बांग्लादेश 513 रन के मुश्किल लक्ष्य से अभी 337 रन दूर है। 

अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे जाकिर 82 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने नजमुल हुसैन शंटो (67) के साथ पहले विकेट के लिए 124 रन जोड़े। चाय के विश्राम के समय जाकिर के साथ मुशफिकुर रहीम दो रन पर खेल रहे थे।

भारत की तरफ से उमेश यादव, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट लिए हैं।

Read more:पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा को लेकर आया बड़ा अपडेट 

 

Related Articles

Back to top button