देश

बम धमाके से 11 लोगों की दर्दनाक मौत

Terror Attack In An Eventअफगानिस्तान के बदख्शान जिले में गुरुवार को एक कार्यक्रम के दौरान हुए विस्फोट में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई. यह कार्यक्रम उप गवर्नर निसार अहमद अहमदी की याद में रखा गया था जिनका कुछ दिन पहले ही कत्ल कर दिया गया. तालिबान के गृह मंत्रालय द्वारा नियुक्त प्रवक्ता अब्दुल नफी तकोर ने बताया कि नवाबी मस्जिद के पास हुए विस्फोट में जान गंवाने वालों में तालिबान पुलिस के एक पूर्व अधिकारी भी शामिल हैं और इस दर्दनाक हमले में 30 लोग घायल हुए हैं. प्रवक्ता अब्दुल नफी तकोर ने अंदेशा जताया कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है.

पहले भी हुआ था धमाका

प्रवक्ता अब्दुल नफी तकोर ने कहा कि इस हमले में जाहिर तौर पर निसार अहमद अहमदी की याद में आयोजित कार्यक्रम को निशाना बनाया गया है. अहमदी की मंगलवार को कार बम विस्फोट के जरिए हत्या कर दी गई थी. यह हमला बदख्शान प्रांत की राजधानी फैजाबाद में हुआ था जिसमें उनका चालक भी मारा गया था और 10 अन्य लोग जख्मी हुए थे. तालिबान के सूचना और संस्कृति के प्रभारी मोअजुद्दीन अहमदी ने गुरुवार को हुए विस्फोट और इसमें बगलान के पूर्व पुलिस प्रमुख सैफीउल्लाह शमीम के मारे जाने की पुष्टि की. अब तक की खबरों के मुताबिक इस हमले की फौरन किसी भी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है.

Read more: प्रेमिका ने CRPF जवान को होटल में ले जाकर काट दिया प्राइवेट पार्ट

इस्लामिक स्टेट का कार धमाके में हाथ

Terror Attack In An Event आपको बता दें कि तालिबान के प्रतिद्वंद्वी इस्लामिक स्टेट ने मंगलवार को किए गए कार बम विस्फोट की जिम्मेदारी ली थी. अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने हमले की निंदा करते हुए एक ट्वीट में कहा कि मस्जिदों पर बमबारी आतंकी कृत्य है और मानवीय और इस्लामी मानकों के खिलाफ है. तालिबान के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने बुधवार को निसार अहमद अहमदी को दफन करने में हिस्सा लिया था. सेना के तालिबान प्रमुख फसीहुद्दीन फितरत ने बदख्शान में आईएस के हमलों की निंदा की और लोगों से तालिबान सुरक्षा बलों के साथ सहयोग करने और अपने क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी देने को कहा है.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button