प्रेमिका ने CRPF जवान को होटल में ले जाकर काट दिया प्राइवेट पार्ट – RGH NEWS
देश

प्रेमिका ने CRPF जवान को होटल में ले जाकर काट दिया प्राइवेट पार्ट

Crime News: बिहार की राजधानी पटना से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है. राजधानी के गांधी मैदान थाना क्षेत्र में एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी पर हमला कर उसका प्राइवेट पार्ट चाकू से काट दिया. युवक सीआरपीएफ जवान है. इस घटना के बाद होटल में सनसनी मच गई.

घायल प्रेमी का इलाज पटना के सबसे बड़े अस्पताल में चल रहा है. मामले के बारे में सिटी एसपी सेंट्रल वैभव शर्मा ने बताया कि 7 जून को पटना के एग्जीबिशन रोड स्थित होटल के कमरे में प्रेमी और प्रेमिका के बीच लड़ाई हुई, जिसके बाद प्रेमिका ने अपने प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काट दिया. इस मामले में पुलिस ने प्रेमिका को गिरफ्तार भी कर लिया है.

Read more: Raigarh News: तमनार के एनआरसी केंद्र में कुपोषित बच्चों को मिलेगा नया जीवन

सुकमा से आया था पटना

पीड़ित प्रेमी सीआरपीएफ में कॉन्स्टेबल है और उसकी पोस्टिंग छत्तीसगढ़ के सुकमा में है. प्रेमिका मूल रूप से दरभंगा की निवासी है. वह पिछले 4 साल से पटना में है और यहीं से पढ़ाई कर रही है. दोनों के बीच बीते तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था.

सीआरपीएफ जवान ने पुलिस को बताया कि उसके परिवार वालों ने उसकी शादी तय कर दी थी. इसी महीने की 23 तारीख को उसकी शादी होने वाली थी. लेकिन उससे पहले ही उसकी गर्लफ्रेंड ने प्राइवेट पार्ट काट डाला.

दरअसल युवक के घरवालों ने शिवहर की एक लड़की से उसकी शादी फिक्स की थी. जब यह बात जवान की प्रेमिका को लगी तो उसका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया. उसने प्रेमी को सुसाइड की धमकी दे डाली.

सिटी कोर्ट में की थी शादी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए CRPF जवान 3 जून को सुकमा से पटना आ गया. यहां वह एक होटल में ठहरा. जब गर्लफ्रेंड ने ज्यादा दबाव डाला तो 5 जून को उसने पटना सिटी कोर्ट में गर्लफ्रेंड से शादी कर ली. इसके बाद दोनों होटल में आए. यहां गर्लफ्रेंड ने अपने प्रेमी से शिवहर वाली लड़की से शादी तोड़ने को कहा. लेकिन उसने इनकार कर दिया.

Crime News इसके बाद दोनों में खूब लड़ाई हुई. गुस्से में आकर युवती ने अपने बैग से चाकू निकाला और प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काट डाला. इसके बाद होटल में हड़कंप मच गया. सीआरपीएफ जवान को पीएमसीएच ले जाया गया, जहां उसका इमरजेंसी में इलाज चल रहा है.

Related Articles

Back to top button