बदल गया HDFC-SBI-ICICI से जुड़ा यह महत्वपूर्ण नियम, 1 सितंबर से होगा लागू …

DICGC Rule For Banks: करोड़ों खाताधारकों को ध्यान में रखते हुए डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (DICGC) की तरफ से सभी बैंकों को निर्देश दिये गए हैं. डीआईसीजीसी (DICGC) ने 31 अगस्त तक बैंकों से वेबसाइट और इंटरनेट बैंकिंग पोर्टल पर लोगो और क्यूआर कोड प्रमुखता से प्रदर्शित करने के लिए कहा है. इसका सबसे ज्यादा फायदा एचडीएफसी (HDFC), एसबीआई (SBI) और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के ग्राहकों को मिलेगा. दरअसल, इन तीनों ही बैंकों का देश में सबसे ज्यादा कस्टमर बेस है.
Read more कुल्लू में दो जगह बादल फटा: एक की मौत, कई लोग घायल…
जागरूकता पैदा करने के मकसद से किया बदलाव
DICGC Rule For Banks:एचडीएफसी देश का सबसे बड़ा बैंक है. वहीं, एसबीआई की बात करें तो यह पब्लिक सेक्टर का देश का सबसे बड़ा बैंक है. डीआईसीजीसी (DICGC) की तरफ से जमा बीमा योजना के बारे में जागरूकता पैदा करने के मकसद से ऐसा किया गया है. बैंकों में 5 लाख रुपये तक की जमा राशि का बीमा डीआईसीजीसी (DICGC) करता है. डीआईसीजीसी की बीमा योजना के तहत कमर्शियल बैंकों, लोकल एरिया बैंक (LAB), पेमेंट बैंक (PB), लघु वित्त बैंकों (SFB), रीजनल रूरल बैंकों (RRB) और सहकारी बैंकों (Co-Operative Banks) की जमाएं शामिल हैं



