बढ़त के साथ खुले बाजार, सेंसेक्स ने 600 अंकों की लगाई छलांग,प्रति शेयर 626 रुपए का मुनाफा

नई दिल्ली. Stock Market Updates- मंगलवार को शेयर बाजार की मंगलमय शुरुआत रही. सेंसक्स में 600 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है. सुबह 9.45 बजे सेंसेक्स 670.24 अंक यानी 1.17 फीसदी बढ़कर 57,930.82 पर ट्रेड कर रहा है. बता दें कि इससे पहले बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) 238.58 अंक ऊपर चढ़कर 57,499.16 पर खुला. वहीं, एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) 51.35 अंकों की बढ़त के साथ 17,105.30 पर खुला. इससे पहले मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच प्री-ओपनिंग में सेसेंक्स 133.82 अंक यानी 0.23 फीसदी की बढ़त के साथ 57394.40 के स्तर पर नजर आ रहा था, वहीं निफ्टी 203.20 अंक यानी 1.19 फीसदी गिरकर 16850.80 के स्तर पर नजर आ रहा था.
इन शेयरों में है तेजी
BSE पर आज पावर ग्रिड, टाइटन, एसबीआई, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, टेक महिन्द्रा, एचसीएल टेक, इंफोसिस, TCS, ITC, सनफार्मा, इंडसइंड बैंक, NTPC, ICICI Bank, Maruti, LT समेत दिग्गज शेयरों में तेजी नजर आ रही है. वहीं, डाॅक्टर रेड्डी के शेयर में गिरावट है.
GO FASHION की लिस्टिंग आज
CapitalVia Global Research के रिसर्च हेड, गौरव गर्ग ने बताया, हमें 1,170 रुपये पर लिस्टिंग का अनुमान है, जो इश्यू प्राइस से करीब 70 पर्सेंट अधिक है। वहीं Mehta Equities के वाइस प्रेसिडेंट (रिसर्च) प्रशांत ताप्सी ने बताया, इस आईपीओ को निवेशकों की तरफ से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी. खासतौर से HNI और QIB निवेशकों से. ऐसे में हम इस आईपीओ के अपने इश्यू प्राइस से करीब 65-70 पर्सेंट के प्रीमियम पर लिस्ट होने की उम्मीद है.
12% गिरावट के साथ 1,217 रुपए पर पहुंचा शेयर
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर यह शेयर हालांकि बाद में करीबन 12% गिरावट के साथ 1,217 रुपए पर कारोबार कर रहा था। इसने दिन में 1,341 रुपए का हाई बनाया और 1,210 रुपए का निचला स्तर बनाया। कंपनी का मार्केट कैप 6,500 करोड़ रुपए रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर यह शेयर 89.86% बढ़त के साथ लिस्ट हुआ था। इस IPO को निवेशकों की ओर से 135 गुना रिस्पांस मिला था।
ग्रे मार्केट में 490 रुपए का प्रीमियम
ग्रे मार्केट में इस कंपनी का शेयर 490 रुपए प्रति शेयर प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था। यानी इश्यू प्राइस की तुलना में यह 70% ज्यादा ऊपर चल रहा था। विश्लेषकों का कहना है कि इस कंपनी का बिजनेस मॉडल मजबूत है और उचित कीमत पर इसके प्रोडक्ट मिलते हैं। कंपनी ने IPO में 650 से 690 रुपए पर शेयर बेचा था। इसने 1,013 करोड़ रुपए जुटाए थे। रिटेल निवेशकों का हिस्सा 50 गुना भरा था।
हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी है स्टार अलाइड
स्टार अलाइड हेल्थ प्राइवेट इंश्योरेंस कंपनी है। यह हेल्थ इंश्योरेंस में काम करती है। इसकी बाजार हिस्सेदारी 15.8% है। हालांकि लिस्टेड बीमा कंपनियों की तुलना में इसका शेयर महंगा है। यह इश्यू 2 दिसंबर तक खुला रहेगा और निवेशक कम से कम 16 शेयर्स के लिए बोली लगा सकते हैं। इसने 62 एंकर निवेशकों से 900 रुपए प्रति शेयर के भाव पर 3,217 करोड़ रुपए जुटाए हैं।
सितंबर की छमाही में 380 करोड़ का घाटा
कंपनी को सितंबर की छमाही में 380 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था। वित्तवर्ष 2021 यानी अप्रैल 2020 से मार्च 2021 के बीच 825 करोड़ रुपए का घाटा इसे हुआ था। सितंबर 2021 तक कंपनी के पास 779 शाखाएं थीं जो 25 राज्यों में फैली हैं। इसके पास 562 सेल्स मैनेजर हैं। इस समय बाजार में कुल 6 बीमा कंपनियां लिस्टेड हैं।
ग्रे मार्केट में 490 रुपए का प्रीमियम
ग्रे मार्केट में इस कंपनी का शेयर 490 रुपए प्रति शेयर प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था। यानी इश्यू प्राइस की तुलना में यह 70% ज्यादा ऊपर चल रहा था। विश्लेषकों का कहना है कि इस कंपनी का बिजनेस मॉडल मजबूत है और उचित कीमत पर इसके प्रोडक्ट मिलते हैं। कंपनी ने IPO में 650 से 690 रुपए पर शेयर बेचा था। इसने 1,013 करोड़ रुपए जुटाए थे। रिटेल निवेशकों का हिस्सा 50 गुना भरा था।


