बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरने से 5 मजदूरों की मौत; PM मोदी ने जताया दुख, इनमें ज्यादातर बिहार के – RGH NEWS
देश

बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरने से 5 मजदूरों की मौत; PM मोदी ने जताया दुख, इनमें ज्यादातर बिहार के

पुणे. महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे में निर्माणाधीन इमारत गिरने की खबर है. यह घटना येरवडा के शास्त्री नगर इलाके में हुी है. हादसे में5 मजदूरों को मौत हो गई है. जबकि, 2 की हालत गंभीर है. फिलहाल, इमारत गिरने के कारण का पता लगाने के लिए जांच जारी है. कहा जा रहा है कि यह बिल्डिंग मॉल के लिए तैयार की जा रही थी. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है औऱ दोषी के खिलाफ कार्रवाई का जाएगी.

डिसीपी रोहिदास पवार ने बताया कि यह घटना रात करीब 11.45 बजे हुई है. उन्होंने जानकारी दी कि यहां मॉल के निर्माण का कार्य चल रहा था और तभी अचानक से स्टील वर्क के दौरान इमारत का हिस्सा ढह गया. हादसे में 5 मजदूरों की मौत हो गई है. इनमें से तीन जख्मी और दो की हालत गंभीर बनी हुई है. पवार ने कहा कि प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि काम के दौरान जिन सावधानियां ली जानी चाहिए थीं, उनकी व्यवस्था कॉन्ट्रैक्टर की तरफ से नहीं की गई थी.

हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख
शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे में हुई घटना पर दुख जताया. प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से ट्वीट किया गया, ‘पुणे में निर्माणाधीन इमारत में हुए हादसे से आहत हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर करता हूं. इस हादसे में घायल हुई सभी लोगों के जल्दी स्वस्थ होने की आशा करता हूं.’

देर रात तक काम कर रहे थे मजदूर
ट्रैफिक पुलिस कमिश्नर राहुल श्रीराम ने बताया कि इमारत में देर रात तक काम चल रहा था, तभी अचानक लोहे का भारी भरकम स्लैब गिर गया। जिस वक्त हादसा हुआ, वहां 10 मजदूर काम कर रहे थे। मरने वाले अधिकांश मजदूर बिहार के बताए जा रहे हैं।

स्थानीय विधायक सुनील टांगरे ने कहा, “मुझे पता चला है कि इस साइट पर 24 घंटे लगातार निर्माण कार्य चल रहा है। इसलिए हमें नहीं पता कि ये मजदूर कितने समय से काम कर रहे थे। वे थके हुए होंगे, जिसके कारण दुर्घटना हो सकती है। यहां मौजूद अन्य मजदूरों ने मुझे सूचित किया है कि घायल बिहार के हैं। अधिकारियों ने इमारत गिरने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।”

पिछले महीने 26 जनवरी को मुंबई के बांद्रा में गिरी इमारत
महाराष्ट्र में पिछले महीने 26 जनवरी को मुंबई के बांद्रा में एक बहुमंजिला इमारत गिर गई थी। जिसमें दबने से 7 लोगों की मौत हो गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button