बजट पेश होने से पहले शेयर बाजार में आई रौनक – RGH NEWS
देश

बजट पेश होने से पहले शेयर बाजार में आई रौनक

मुंबई, एक फरवरी (भाषा) संसद में वित्त वर्ष 2022-23 के लिए केंद्रीय बजट पेश किये जाने से पहले मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 600 अंक से अधिक चढ़ गया, वहीं निफ्टी में 159 अंक की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 603.39 अंक या 1.04 प्रतिशत बढ़कर 58,617.56 पर कारोबार कर रहा था, वहीं निफ्टी 159.25 अंक या 0.92 फीसदी की तेजी के साथ 17,499.10 पर आ गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक 2.45 प्रतिशत की बढ़त इंडसइंड बैंक में हुई। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी ट्विन्स, सन फार्मा, इंफोसिस, कोटक बैंक और बजाज फिनसर्व भी बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर आईटीसी और पॉवरग्रिड लाल निशान में थे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में केंद्रीय बजट 2022-23 पेश करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button