बजट पर PM मोदी ने दी पहली प्रतिक्रिया – RGH NEWS
देश

बजट पर PM मोदी ने दी पहली प्रतिक्रिया

नई दिल्लीः व‍ित्‍त मंत्री न‍िर्मला सीतारमण ने आज संसद में बजट पेश क‍िया. इस दौरान न‍िर्मला सीतारमण ने कई बड़ी घोषणाएं कीं. जानकारों का कहना है क‍ि यह एक बैलेंस बजट है. पीएम मोदी ने कहा कि ये बजट, अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ ही अनेक नए अवसर बनाएगा. इस बजट का एक महत्वपूर्ण पहलू है- गरीब का कल्याण. ये बजट 100 साल की भयंकर आपदा के बीच, विकास का नया विश्वास लेकर आया है.

‘सेवा का हमारा उत्साह अनेक गुना बढ़ा’

ये बजट अधिक बुनियादी ढांचा, अधिक निवेश, अधिक विकास और अधिक नौकरियों की नई संभावनाओं से भरा हुआ है. इससे Green Jobs का भी क्षेत्र और खुलेगा. पिछले कुछ घंटों से देख रहा हूं, जिस प्रकार से इस बजट का हर क्षेत्र में स्वागत हुआ है, सामान्य मानवी की जो समारात्मक प्रतिक्रिया आई है, उसने जनता-जनार्दन की सेवा का हमारा उत्साह अनेक गुना बढ़ा दिया है.

 

हर गरीब के पास पक्का घर

उन्होंने कहा कि हर गरीब के पास पक्का घर हो, नल से जल आता हो, उसके पास शौचालय हो, गैस की सुविधा हो, इन सभी पर विशेष ध्यान दिया गया है. इसके साथ ही आधुनिक इंटरनेट कनेक्टिविटी पर भी उतना ही जोर है. हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, नॉर्थ ईस्ट, ऐसे क्षेत्रों के लिए पहली बार देश में पर्वतमाला योजना शुरू की जा रही है.

पहाड़ों पर ट्रांसपोर्टेशन की आधुनिक व्यवस्था का निर्माण

ये योजना पहाड़ों पर ट्रांसपोर्टेशन की आधुनिक व्यवस्था का निर्माण करेगी. इस बजट में क्रेडिट गारंटी में रिकॉर्ड वृद्धि के साथ ही कई अन्य योजनाओं का ऐलान किया गया है. डिफेंस के कैपिटल बजट का 68 % डोमेस्टिक इंडस्ट्री को रिजर्व करने का भी बड़ा लाभ, भारत के MSME सेक्टर को मिलेगा. यह हमारी सीमाओं पर बसे गांवों को और जीवंत बनाएगा.

गंगा किनारे नैचुरल फॉर्मिंग को प्रोत्साहन

पीएम ने कहा कि भारत के कोटि-कोटि जनों की आस्था, मां गंगा की सफाई के साथ-साथ किसानों के कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, इन पांच राज्यों में गंगा किनारे, नैचुरल फॉर्मिंग को प्रोत्साहन दिया जाएगा. मैं वित्त मंत्री निर्मला जी और उनकी पूरी टीम को लोगों के अनुकूल और प्रगतिशील बजट के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button