मनोरंजन

*✍️बच्ची से जबरन जिस्मफरोशी करवा रही थी महिला, फिर हुआ…*

हरियाणा के यमुनानगर में स्मैक के नशे की लत पूरी करने के लिए जब एक महिला के पास पैसे कम पड़ने लगे तो उसने ऐसा काम करना शुरू कर दिया जिसे सुनकर किसी के भी होश उड़ जाए. महिला पर आरोप है कि उसने 13 साल की छोटी बच्ची को डरा‌ धमका कर हवस के भूखे भेड़ियों को बेचना शुरू कर दिया. इस काम में उसका साथ उसकी एक सहयोगी भी देती थी जो 200 रुपए में अपना कमरा इस घिनौने काम के लिए किराए पर देने का काम करती थी. ना जाने कितनी बार हैवानों ने इस मासूम बच्ची की आबरू की कीमत लगाकर इसके जिस्म को नोचा होगा? आलम यह है कि जो खुद अभी बच्ची है वह आज एक बच्चे की मां बनने वाली है. महज 13 साल की उम्र में यह बच्ची छह महीने की गर्भवती हो गई. इस बात का खुलासा उस वक्त हुआ जब बच्ची के मां-बाप दर्द होने पर उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे थे. डॉक्टरों को जांच के दौरान उसके गर्भवती होने की बात पता चली. आरोपी महिला पीड़ित बच्ची के पड़ोस में ही रहती है.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button