छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
बकरीद और ईद को देखते हुए, 2 दिन खुलेंगे किराना की दुकाने, पढ़ें पूरी खबर

RGHNEWS बकरीद और ईद को देखते हुए प्रदेश में लॉकडाउन में छूट देने का फैसला लिया गया है। प्रदेश में 29 और 30 जुलाई को किराना दुकान दो दिन तक खोलने की इजाजत दी गयी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर, दुर्ग सहित अधिकांश जिला प्रशासन की तरफ से इस बाबत आदेश जारी कर दिया गया है। सुबह 6 बजे से 10 बजे तक ये दुकानें खुलेगी। हालांकि ये छूट सिर्फ दो दिनों के लिए ही होगी। इस बाबत जिला प्रशासन ने आदेश जारी करना शुरू कर दिया है।
जिला प्रशासन ने निर्देश दिया है कि किराना दुकान में ही राखी और सेवईयां रखी जा सकेगा। किराना दुकानदार राखी के साथ-साथ सेवईयों की बिक्री कर सकेंगे। आपको बता दें कि अभी प्रदेश के 15 जिलों में लॉकडाउन चल रहा है। प्रशासन की तरफ से स्पष्ट किया गया है कि अलग से सेवई की दुकान लगाने की इजाजत नहीं होगी!
Follow Us