फिल्म सूर्यवंशी कर रही खूब कमाई,अक्षय और कटरीना ने ली मोटी फीस – RGH NEWS
मनोरंजन

फिल्म सूर्यवंशी कर रही खूब कमाई,अक्षय और कटरीना ने ली मोटी फीस

नई दिल्ली: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) की फिल्म सूर्यवंशी (Sooryavanshi) बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म को पहले दिन ही बंपर ओपनिंग मिली थी. अब इसकी  कमाई की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है. फिल्म में लगभग सभी स्टार्स महंगे हैं. कटरीना, अक्षय के अलावा रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और अजय देवगन (Ajay Devgn) ने भी फिल्म में काम किया है, जो मोटी फीस चार्ज करते हैं. आइए जानते हैं अक्षय और कटरीना ने ‘सूर्यवंशी’ के लिए कितनी फीस ली है.

अक्षय और कटरीना ने ली मोटी फीस
एक रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने ‘सूर्यवंशी’ के लिए फीस के तौर पर 25 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं. कटरीना कैफ ने 10 रुपए फीस ली है. फिल्म में अक्षय (Akshay Kumar) ने पुलिस ऑफिस की भूमिका निभाई है. वहीं, कटरीना (Katrina Kaif) ने उनकी पत्नी का रोल किया है. फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को बहुत पसंद किया जा रहा है.

अजय और रणवीर ने मुफ्त में किया काम
‘सूर्यवंशी’ में अजय देवगन (Ajay Devgn) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) भी नजर आए हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों स्टार्स ने एक रुपया भी नहीं लिया है. उन्होंने मुफ्त में काम किया है. वहीं, जैकी श्रॉफ ने 1 करोड़ रुपए तो जावेद जाफरी ने 50 लाख रुपये फीस ली है. इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button