देश

फिर बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, स्कूल-कालेजों में अब इन नियमों का करना होगा पालन

रांचीः New guidelines for school-college  झारखंड में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से मिलने वाली मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार सतर्क हो गई है। इसी बीच अब राज्य सरकार ने सभी बंद जगहों, बसों, कार्यालयों में अब मास्‍क पहनना अनिवार्य कर दिया है। इसके साथ ही स्कूली बच्चों में संक्रमण के खतरे को देखते हुए स्कूल-कालेज, कोचिंग और अन्य शिक्षण संस्थानों के लिए भी एक आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के मुताबिक सभी स्कूलों एवं कोचिंग सेंटरों को केंद्र सरकार की ओर से पूर्व में जारी गाइडलाइन के अनुसार खोलना होगा। छात्र मास्क लगाकर, शारीरिक दूरी का पालन करते हुए कक्षा में आएंगे। आदेश में कहा गया है कि कक्षाओं में छात्रों के बीच कम से कम 6 फीट की दूरी अनिवार्य होगी। एक बेंच पर एक ही छात्र को बैठने की इजाजत होगी। स्कूलों के स्टाफ रूम में भी दूरी बनाकर रहना होगा। वहीं स्कूलों में प्रार्थना सभा एवं अन्य सामाजिक गतिविधियों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है।

बता दें कि राज्य में कोरोना संक्रमण के केस बढ़ रहे हैं। यहां सक्रिय मरीजों की संख्या में हर दिन वृद्धि हो रही है। शनिवार को यहां 24 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए थे। यह संख्या हर दिन बढ़ रही है। इसने स्वास्थ्य विभाग की चिंता एकबार फिर बढ़ा दी है। झारखंड में इस समय कोरोना मरीजों की कुल संख्या 94 से अधिक हो गई है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button