मनोरंजन

*✍️प्रेमिका को पाने के लिए पति के यहां नौकरी करने लगा प्रेमी,नहीं बनी बात तो पेड़ से लटकता मिला दोनों का शव,वीडियो हुआ वायरल…*

RGHNEWS उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर देहात में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक प्रेमी युगल का शव पेड़ से लटकता मिला था. इस मामले में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें मृतक व मृतिका रात के अंधेरे में एक साथ हैं और मरने से ठीक पहले उन्होंने यह वीडियो बनाया था, जिसमें उनके द्वारा अपील की गई कि वे दोनों एक दूसरे से प्रेम करते हैं और अपनी जान देने जा रहे हैं, लेकिन इसके लिए उनके घर वालों को परेशान न किया जाए.पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गांव की एक शादीशुदा महिला का प्रेम-प्रसंग गांव के ही श्यामू नाम के युवक से चल रहा था. दोनों बीते 4 वर्ष से एक दूसरे से प्यार करते थे, लेकिन परिवार की रजामंदी ना होने के चलते युवती ने दूसरी जगह विवाह कर लिया था. जिसके बाद भी श्यामू युवती को नहीं भूल सका और उसके घर पर ही नौकरी कर ली. दरअसल, महिला के पति का बैंड का काम है, जहां पर श्यामू बाजा बजाने का काम करता था. बीते सोमवार की देर शाम ही अचानक घर से महिला लापता हो गई, जिसके बाद उसके पति ने शक जताते हुए भोगनीपुर कोतवाली में एक तहरीर दी, जिसमें श्यामू को अपने पत्नी को भगाने का आरोप लगाया था. शिकायत पत्र मिलते ही भोगनीपुर कोतवाल धर्मेंद्र कुमार राठौर पुलिस बल के साथ श्यामू के घर पहुंचे, लेकिन वह घर पर नहीं मिला था. बाद में दोनों का शव मिला.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button