प्रदेश में जल्द दस्तक देगा बर्फानी ठंड, अगले 72 घंटों में और गिरेगा पारा – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

प्रदेश में जल्द दस्तक देगा बर्फानी ठंड, अगले 72 घंटों में और गिरेगा पारा

Chhattisgarh Weather Update: रायपुर। छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में और भी कड़ाके की ठंड बढ़ सकती है। इसके साथ ही घना कोहरा भी छत्तीसगढ़ में अपना कहर बरपा सकता है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ में तीन दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मियां थमने के बाद अब मौसम के बदलते तापमान से आने वाले दिनों में ठंड अपना कहर दिखाने वाली है।

हालांकि मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे में तापमान में गिरावट के संकेत दिए हैं। रविवार को दिन का तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री पर रहा। नवंबर के 20 दिन बीत चुके हैं लेकिन अब तक तापमान में कोई बड़ी गिरावट नहीं हुई है। वहीं उत्तर की हवा में भी बदलाव नहीं हो रहा है।

Read more: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 30 ट्रेनें रद्द, देखें शेड्यूल…

Chhattisgarh Weather Update: इस दिशा से आने वाली ठंडी और बफीर्ली हवा से प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ती है। लेकिन अब तक ऐसी स्थिति नहीं बनी है। अगले 72 घंटे में तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग ने दिवाली के बाद से ठंड शुरू होने की उम्मीद जताई थी, लेकिन बदलते सिस्टम की वजह से ऐसा नहीं हुआ। नवंबर भी लगभग बीतने वाला है। लेकिन अब भी देर शाम और तड़के सुबह ही ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार बताया जा रहा है कि आने वाली दिनों में 24 नवंबर से तापमान में गिरावट आएगी, इसके बाद से ​बर्फानी ठंड का अहसास शुरू हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button