कोरोना न्यूज

प्रदेश में कोरोना का कहर, संक्रमण से एक ने तोड़ा दम

CG today covid update: प्रदेश में कोरोना के मामलों में बड़ा इजाफा हुआ हैं. प्रदेश भर में एक ही दिन में 81 नए कोरोना के मामले सामने आएं हैं. एक की संक्रमण से मौत हुई हैं जबकि 26 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं.

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी दैनिक बुलेटिन के मुताबिक़ आज शनिवार को प्रदेश में 2153 सैम्पल की जांची की गई जिसमे 81 नए लोगो को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई. इस तरह छत्तीसगढ़ में संक्रमण दर का प्रतिशत 3.76 तक जा पहुंचा हैं. फिलहाल प्रदश के 14 जिलों में नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई हैं जबकि 7 जिलों में कोरोना के एक भी सक्रिय मरीज नहीं हैं

Read more: Raigarh News: सार्वजनिक स्थानों में शराबखोरी करने वालों और शराबियों को सामग्री उपलब्ध कराने वालों पर चक्रधरनगर पुलिस की कार्यवाही

CG today covid update: प्रदेश में सबसे ज्यादा राजधानी रायपुर में 27, दुर्ग और राजनांदगांव में 8-8, बिलासपुर में 6, बालोद, जांजगीर-चाम्पा, जीपीएम और कांकेर में 5-5, धमतरी में 4, महासमुंद में 3, सूरजपुर 2 जबकि बस्तर और कोंडागांव में 1-1 मामलों की पुष्टि हुई हैं.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button